राजस्थान से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। जयपुर में स्थित राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके चलते पुलिस परिसर खाली करा लिया है। पुलिस ने पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रख दिया है। एटीएस, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि रजिस्ट्रार को धमकी भरा मेल आया था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। धमकी के बाद कोर्ट ने सुनवाई रोक दी गई। मुख्य न्यायाधीश समेत सभी जज और पूरी स्टॉफ बाहर आ गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई आरोपी का खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसी अलर्ट
बता दें कि राजस्थान में पहले भी कई बार बम की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले भांकरोटा के माय ओवन स्कूल, मानसरोवर के स्प्रिंगफील्ड और शिवदासपुरा स्थित एक निजी स्कूल को भी ऐसे ही बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका।
राजस्थान हाईकोर्ट से पहले दिल्ली और मुंबई हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पिछले ही महीने दोनों हाईकोर्ट को एक दिन धमकी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों हाईकोर्ट को खाली करा लिया था। हाईकोर्ट की कार्रवाई भी रोक दी गई थी। सभी मामलों में अभी साइबर टीम जांच में जुटी हैं। कहीं ये भी हो सकता है कि तीनों हाईकोर्ट को टारगेट करने वाला आरोपी एक ही हो। हालांकि अभी तक जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: ‘सावधान! ब्लास्ट करके उड़ा देंगे’, दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines