'सावधान! ब्लास्ट करके उड़ा देंगे', दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर मिली है. कई स्कूलों को ईमेल भेजकर धमकाया गया है. इससे स्कूल प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैली हुई है. धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग एक्शन मोड में आया और अलर्ट जारी कर दिया.

Bomb Threat | Delhi Schools | Delhi Police

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी काफी समय से दी जा रही है.

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को आज फिर बम उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है और छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी दहशत फैली हुई है. सुबह-सुबह स्कूल प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल पढ़े तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में धमकी मिलने की खबर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल पहुंचीं और स्कूलों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया. छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों को आए हैं धमकी भरे ईमेल

मिली जानकारी के अनुसार, आज DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय को धमकी भरे ईमेल आए हैं. द्वराका और नजफगढ़ की तरफ के कुछ स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल आए हैं. दिल्ली फायर ब्रिगेड को नजफगढ़ के स्कूल से सुबह साढ़े 6 बजे पहली कॉल मिली थी. इस समय स्कूलों में दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर ब्रिगेड की टीमें, बम और डॉग स्कवायड की टीमें मौजूद हैं. जिन स्कूलों में सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है, वहां अभी तक कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है.

इस साल मिली 100 से ज्यादा धमकियां

बता दें कि साल 2025 में दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों को धमकियां मिल चुकी हैं और ज्यादातर धमकियां ईमेल के जरिए मिली हैं. सबसे पहले 7 फरवरी 2025 को नॉर्थ दिल्ली के अल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल को कॉल करके धमकी दी गई, जिसके चलते स्कूल खाली कराया गया, लेकिन धमकी फर्जी निकली. 14 जुलाई 2025 को नेवी स्कूल (चाणक्यपुरी) और CRPF पब्लिक स्कूल (द्वारका) को ईमेल के जरिए धमकी दी गई, लेकिन बम स्क्वायड की तलाशी में धमकी फर्जी निकली.

विज्ञापन

15 जुलाई 2025 को सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका) और सेंट स्टीफन कॉलेज को ईमेल के जरिए धमकी दी गई, लेकिन जांच करने पर धमकी फर्जी निकली. 16 जुलाई 2025 को 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, लेकिन जांच में धमकी फर्जी निकली. 17-18 जुलाई 2025 को रोहिणी और पश्चिम विहार के 20 से ज्यादा स्कूलों को धमकी मिली थी, लेकिन जांच करने पर धमकी फर्जी निकली.

विज्ञापन

18 अगस्त 2025 को DPS द्वारका, मॉडर्न स्कूल और एक कॉलेज को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई, लेकिन जांच करने पर धमकी फर्जी निकली. 20 अगस्त 2025 को 50 से ज्यादा स्कूलों को धमकी मिली थी, लेकिन सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ