केजे श्रीवत्सन, जयपुर
राजस्थान में एक सरकारी स्कूल के अध्यापक को होलिका दहन को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। सूबे के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे धर्म विशेष की मान्यताओं के खिलाफ टिप्पणी बताते हुए उसे एपीओ कर दिया है। दरअसल मामला कोटा जिले के संस्कृत विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक लालचंद शाक्यवाल से जुड़ा हुआ है। शाक्यवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होलिका दहन को बंद करने को लेकर कमेंट किया था। शाक्यवाल ने लिखा था कि एक नारी को जिंदा जलाकर खुशियां मनाते हो। वहीं, हर साल एक पुरुष को जलाकर दशहरा मनाते हो, क्या यही धर्म है?
प्राचार्य के खिलाफ हो चुका एक्शन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के संज्ञान में जब यह बात आई तो उन्होंने इसे हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी माना और लालचंद शाक्यवाल को एपीओ करने का आदेश जारी कर दिया। यही नहीं, इस अवधि के दौरान शाक्यवाल को जयपुर स्थित संस्कृत शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में हाजिरी लगाने को कहा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मदन दिलावर ने अपने गृह क्षेत्र कोटा जिले में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के खिलाफ भी एक्शन लिया था। इस स्कूल में विदाई समारोह के लिए छपवाए गए निमंत्रण पत्र पर उर्दू भाषा में लिखा गया था। शिक्षा मंत्री ने मामले में प्राचार्य के खिलाफ एक्शन लिया था।
क्या होता है APO?
राजस्थान में किसी अधिकारी को Awaiting Posting Order (APO) घोषित करने का अर्थ होता है कि उसे नियुक्ति से हटा दिया जाता है। विभाग की ओर से जब तक आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक उसे कोई विशेष कार्य या जिम्मेदारी नहीं दी जाती है। कर्मचारी की नौकरी बनी रहती है और वेतन मिलता रहता है। इस दौरान यह भी बताया जाता है कि कर्मचारी को कहां अटेंडेंस लगानी है? पहले किसी कर्मचारी को 30 दिन तक एपीओ किया जा सकता था, अब यह अवधि 10 दिन की होती है।
यह भी पढ़ें:किसानों और महिलाओं की बल्ले-बल्ले, हरियाणा में पहली बार 2 लाख करोड़ का बजट; सीएम सैनी ने किए ये ऐलान
यह भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव पर जीतन राम मांझी ने साधा निशाना, निशांत कुमार को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
51 mins agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines