नाना पाटेकर ने इस 10 एपिसोड वाली Sankalp सीरीज से किया था OTT डेब्यू, कहानी है बेहद दमदार
बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है. वहीं अब एक्टर की सीरीज 'संकल्प' (Sankalp) काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है. मेकर्स ने इस सीरीज को 10 एपिसोड के साथ जारी किया है.

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है. एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार निभाया है, जो आज भी दर्शकों को देखने सुनने पर मजबूर कर देता है. लेकिन आज हम आपको दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे महज 10 एपिसोड के साथ जारी किया गया है.
कैसी है 'संकल्प' सीरीज
2 / 5नाना पाटेकर की यह सीरीज सस्पेंस और पॉलिटिकल-थ्रिलर से भरी हुई है. इस वेब सीरीज में नाना ने एक मास्टरमाइंड का रोल प्ले किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है. बता दें कि सीरीज में नाना ने स्कूल टीचर 'कन्हैया लाल' का रोल प्ले किया है. सीरीज में दिखा गया है कि 'कन्हैया लाल' पिछले 30 सालों से एक सीक्रेट नेटवर्क चला रहे हैं. दरअसल, नाना गरीब छात्रों को चुनकर उन्हें सिविल सर्विसेज और राजनीति के लिए तैयार करते हैं.
कहा देखें नाना की 'संकल्प' सीरीज?
3 / 5दरअसल, जब नाना का यह छिपा हुआ साम्राज्य सबके सामने आता है, तो एक जबरदस्त माइंड-गेम शुरू हो जाता है और सीरीज एक अलग ही लेवल पर चली जाती है. नाना की इस सीरीज को प्रकाश झा (Prakash Jha) द्वारा डायरेक्ट किया गया है. अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर देख सकते हैं. इस सीरीज में महज 10 एपिसोड हैं, जिसे आप एक दिन में पूरी कर सकते हैं.
'संकल्प' सीरीज स्टार कास्ट
4 / 5हम नाना पाटेकर की जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और नहीं बल्कि 'संकल्प' है. इस सीरीज के साथ नाना पाटेकर ने ओटीटी पर डेब्यू किया था. संकल्प सीरीज में नाना पाटेकर के अलावा संजय कपूर, कुब्रा सैत, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नीरज काबी जैसे स्टार्स अहम किरदार में नजर आए थे.
ओ रोमियो में नाना पाटेकर आए थे नजर?
5 / 5आपको बता दें कि नाना पाटेकर की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) है. इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी और फरीदा जलाल भी अहम किरदार में नजर आई थी. लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसके बावजूद नाना पाटेकर की परफॉर्मेंस को काफी ज्यादा पसंद किया गया था.