तेज प्रताप यादव पर जीतन राम मांझी ने साधा निशाना, निशांत कुमार को लेकर कही ये बात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो चुकी हैं। इसके बाद बिहार के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने निशांत को लेकर टिप्पणी की है। विस्तार से उनके बयान के बारे में जानते हैं।

Jitan Ram Manjhi

निशांत कुमार, जीतन राम मांझी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में आने वाले हैं। ये अटकलें बिहार की राजनीति में शुरू हो गई हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को कहा कि इस बारे में चर्चा करने की जरूरत ही नहीं है। उनसे पहले कई नेताओं के बच्चे राजनीति में उतर चुके हैं। ANI की रिपोर्ट के अनुसार मांझी ने कहा कि बिहार के सीएम और जनता दल यूनाइटेड (JDU) सुप्रीमो नीतीश कुमार के बेटे निशांत अगर राजनीति में आते हैं तो वे उनका स्वागत करेंगे।

जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे थे पोस्टर

मांझी ने कहा कि निशांत कुमार सक्षम और योग्य हैं। होली मिलन समारोह के दौरान निशांत कुमार जेडीयू के दिग्गज नेताओं के साथ नजर आए थे। इसके बाद पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर कुछ पोस्टर लगे थे, जिन पर लिखा था, ‘बिहार की मांग, सुन लीजिए निशांत, बहुत-बहुत धन्यवाद।’ इसके बाद उनके राजनीति में आने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। रविवार को मांझी ने आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव पर भी पुलिसकर्मी को नाचने के लिए दबाव डालने पर निशाना साधा था। मांझी ने कहा था कि वे अपने गलत कामों के लिए ही जाने जाते हैं। अपने पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल के दौरान जो हुआ, अब बेटा भी उनके नक्शेकदम पर चल रहा है। अगर फिर बिहार की जनता ने उनको मौका दिया तो पहले जैसी घटनाएं आम हो जाएंगी।

लालू यादव पर साधा निशाना

मांझी ने कहा कि बिहार की जनता को समझना चाहिए कि लालू की पार्टी सत्ता में लौटी तो क्या होगा? वे अधिकारियों और पुलिस को अपने तरीके से डील करेंगे। अगर वे उनकी बातें नहीं मानेंगे तो निलंबित करने की धमकियां सरेआम देंगे, जैसा अब देखने को मिला है। बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप यादव का एक मामला सामने आया था। 14 मार्च को पटना में अपने सरकारी आवास पर उन्होंने एक पुलिसवाले को कहा था कि ‘नाच लो या फिर निलंबित हो जाओ।’ इस मामले में कई नेताओं ने उनके ऊपर निशाना साधा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ