IND vs WI 2nd T20I: लखनऊ के बाद रांची में दिखेगा भारत का दबदबा, ये 5 खिलाड़ी मचा सकते हैं तबाही
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रांची में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर खिलाड़ी और दर्शक पूरी तरह से तैयार हैं. भारत जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगा. टीम इंडिया की तरफ से कुछ प्लेयर्स कमाल का प्रदर्शन कर वाहवाही लूट सकते हैं.

IND vs WI 2nd T20: टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खूब दम देखने को मिला है. भारत ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच विंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेला. टीम इंडिया ने मैच में एकतरफा जीत हासिल की. कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत भारत ने आठ विकेट से मैच जीता. अब दूसरा टी20 मुकाबला रांची में खेला जाना है. वहां की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल है. हाइ-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. यहां हम आपको पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो दूसरे टी20 में जीत के हीरो बन सकते हैं.
ईशान किशन
2 / 62026 में अभी तक ईशान किशन टी20 में खूब रन बना चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए नॉकआउट मैचों में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है. वो इस साल भारत की तरफ से 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं. वो अब तक 30 टी20 मैचों में 1042 रन ठोक चुके हैं. रांची के ग्राउंड में ईशान ने बहुत क्रिकेट खेला है. उन्हें फैंस का समर्थन भी मिलेगा. वो दूसरे टी20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर विंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं. उनसे इस बार एक अच्छे स्कोर की उम्मीद जताई जा रही है. (Image: Instagram/ishankishan23)
अभिषेक शर्मा
3 / 6अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में 10 ओवर भी बल्लेबाजी कर ली तो टीम बड़ा स्कोर बना सकती है. खुद अभिषेक एक अच्छी पारी खेलकर पवेलियन जाएंगे. वो खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं. विंडीज के गेंदबाजों की वो दूसरे टी20 मे हालत खराब कर सकते हैं. उनका बल्ला ज्यादा दिन तक शांत नहीं रहता है. वो इस साल 30 टी20 मुकाबलों में 205 के स्ट्राइक रेट से 832 रन ठोक चुके हैं. विंडीज के गेंदबाजों को उन्हें रोक पाना आसान काम नहीं होने वाला है. (Image: Instagram/abhisheksharma_4)
श्रेयस अय्यर
4 / 6कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में पहले टी20 मैच में 43 गेंदों में 102 रन की तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने भारत को एकतरफा जीत दिलाई. इस पारी की उन्हें जरूरत भी थी. काफी समय से उनका बल्ला शांत था. अब वो दोबारा लय में आ गए हैं. अब उन्हें रोक पाना काफी मुश्किल होगा. वो दूसरे टी20 मैच में भी विंडीज के गेंदबाजों की खूब धुनाई कर सकते हैं. रांची की पिच पर उनका रिकॉर्ड भी काफी बढ़िया रहा है. (Image: Instagram/shreyasiyer96)
नमन धीर
5 / 6नमन धीर के लिए पिछले कुछ हफ्ते बढ़िया रहे हैं. उन्होंने विंडीज के खिलाफ वनडे में अपना डेब्यू किया. पहले टी20 में भी उनका डेब्यू देखने को मिला. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. वो अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. पहले टी20 में नमन ने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. वो बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने जबरदस्त बैटिंग की. दूसरे टी20 में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से वो टीम को जीत दिला सकते हैं. (Image: Instagram/naman.dhir)
अक्षर पटेल
6 / 6अक्षर पटेल अब टीम इंडिया के लिए टी20 में लगातार अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं. हर मैच में वो कोई ना कोई बड़ी भूमिका जरूर निभाते हैं. विंडीज के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी की और तेज रनगति पर लगाम लगाया. रांची की धीमी पिच पर उनकी स्पिन गेंदबाजी एक बार फिर कमाल कर सकती है. वो बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखा सकते हैं. रांची में अक्षर के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी. (Image: Instagram/akshar.patel)