Surya Gochar 2026: नवरात्रि के पहले दिन सूर्य नक्षत्र गोचर, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए बन सकते हैं धनलाभ के योग
Shardiya Navratri 2026: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को है. इस दिन सूर्य ग्रह नक्षत्र गोचर भी करने वाले हैं.

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 11 अक्टूबर 2026 रविवार को रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर हस्त नक्षत्र से चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य ग्रह मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य के मंगल के नक्षत्र में होने से कई राशियों को लाभ मिल सकता है. इसके प्रभाव वाली लकी राशियों के लिए धनलाभ के योग बन सकते हैं.
सूर्य नक्षत्र गोचर राशिफल
2 / 7मंगल ग्रह को ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता है. सूर्य को मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक मानते हैं. इन दोनों ग्रह के प्रभाव से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है. इन लोगों के लिए आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.
मेष राशि
3 / 7शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सूर्य का नक्षत्र गोचर मेष राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है. आप लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन सकते हैं. आर्थिक तौर पर आपको सफलता मिल सकती है. ये भी पढ़ें - Vish Yog 2026: आज चंद्र गोचर से बना विष योग, शनि की चंद्रमा पर दृष्टि से इन 3 राशियों का बढ़ेगा तनाव
वृषभ राशि
4 / 7सूर्य नक्षत्र गोचर से वृषभ राशि के लोगों को फायदा हो सकता है. आप लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेहनत का फल मिलेगा. नया काम करने की सोच रहे हैं तो, समय अच्छा रहेगा.
सिंह राशि
5 / 7सूर्य ग्रह सिंह राशि के लोगों के स्वामी है. सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर तारीफ होगी. आप लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. ये भी पढ़ें - Guru Pradosh Vrat 2026: आज महादेव की पूजा का महासंयोग, गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की आराधना
कन्या राशि
6 / 7कन्या राशि के जातकों को सूर्य ग्रह नक्षत्र गोचर से लाभ होगा. आप लोगों के लिए आर्थिक तरक्की के योग बनेंगे. व्यापारियों को बड़ी डील होने से तगड़ा मुनाफा हो सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे.
कुंभ राशि
7 / 7कुंभ राशि वालों को सूर्य ग्रह नक्षत्र गोचर से फायदा होगा. आप लोगों आर्थिक तौर पर लाभ हो सकता है. कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. आपको बचत करने में सफलता मिलेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.