Dental Health: आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह

Dental Health: रोजाना ब्रश करने के बाद भी कई बार दांत खराब हो जाते हैं. इसमें कीड़ा लग जाता है और पीलापन नजर आने लगता है. ऐसा जोर से ब्रश करने या मसूड़ों से खून आने की वजह से हो सकता है.  

Dental Health

कई बार हम दांतों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हमें ये गलतियां नहीं करनी चाहिए. Image Credit- Freepik

दांत हमारी खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ खाना चबाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन अक्सर हम दांतों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. समय पर ब्रश न करना, जरूरत से ज्यादा मीठा खाना या दांतों की सफाई का सही तरीका न अपनाना जैसी आदतें धीरे-धीरे दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये समस्याएं शुरुआत में मामूली लग सकती हैं, लेकिन वक्त के साथ दांतों में सड़न, मसूड़ों से खून आना और दांतों में दर्द जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हमारी रोजाना की कौन-सी आदतें दांतों को खराब कर सकती हैं और इनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना सही तरीके से ब्रश न करना

दांतों की सफाई के लिए दिन में दो बार ब्रश करना जरूरी है. अगर आप सुबह ब्रश करते हैं, लेकिन रात में बिना दांत साफ किए सो जाते हैं तो दांतों पर प्लाक जमा हो सकता है. प्लाक एक तरह का बैक्टीरिया होता है है, जो दांतों में सड़न और मसूड़ों की समस्याओं की वजह बन सकती है. इसलिए सुबह और रात को सोने से पहले फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करें और 2 मिनट तक ब्रश करें. 

बार-बार मीठा खाना और मीठे ड्रिंक्स पीना

अगर आप दिनभर कैंडी, चॉकलेट, बिस्कुट या मीठी चीजें खाते हैं तो इससे दांतों में कैविटी होने का खतरा बढ़ सकता है. मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी का इस्तेमाल करके एसिड बनाते हैं, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए मीठी चीजों का बार-बार खाने से बचें और सॉफ्ट ड्रिंक्स और मीठे जूस की जगह पानी का इस्तेमाल करें. इससे दांत लंबे वक्त तक हेल्दी और सफेद रहेंगे. 

विज्ञापन

बहुत जोर से ब्रश करना

कुछ लोगों को लगता है कि जोर-जोर से ब्रश करने से दांत ज्यादा साफ होते हैं, जबकि ऐसा करना दांतों के इनेमल और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. लंबे समय तक गलत तरीके से ब्रश करने से मसूड़े पीछे हटने और दांतों की समस्या भी हो सकती है. बेहतर होगा कि आप सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से ब्रश करें. ब्रश को दांतों पर जोर से रगड़ने के बजाय धीरे-धीरे चलाएं. 

दांतों के बीच सफाई न करना

सिर्फ ब्रश करने से दांतों के बीच फंसे खाने के साफ नहीं किया जा सकता. लंबे समय तक इनकी सफाई न करने से दांतों के बीच कैविटी और मसूड़ों की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आप रोजाना फ्लॉस या दांतों के बीच सफाई करने वाली चीजों का इस्तेमाल करें. अगर दांतों के बीच ज्यादा जगह है या फ्लॉस करने में परेशानी होती है तो डेंटिस्ट से सही तरीका पूछें. 

विज्ञापन

दांतों से पैकेट या बोतल खोलना

अगर आप दांतों से पैकेट फाड़ते हैं, बोतल खोलते हैं या पेन जैसी चीजें चबाते हैं तो यह आदत दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इससे दांतों में दरार आ सकती है, दांत टूट सकते हैं या पहले से लगी फिलिंग को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए पैकेट खोलने के लिए कैंची और बोतल खोलने के लिए ओपनर का इस्तेमाल करें. इससे दांत हेल्दी रहेंगे और आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ