पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था कांग्रेस के पूर्व मंत्री का PA, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के जैसलमेर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी कर्मचारी और राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके सालेह मोहम्मद का पीए पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल एजेंसियां उसे पूछताछ के लिए जयपुर लेकर गई है।

Rajasthan Spy Shakur Khan Arrest

Rajasthan Spy Shakur Khan

विज्ञापन

राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में खुफिया एजेंसियों ने सामरिक और गोपनीय जानकारी देने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आइये जानते हैं कौन है शकूर खान उर्फ शकुरिया और कैसे बना आईएसआई का मोहरा? ये कहानी सिर्फ एक जासूस की नहीं है ये कहानी है सिस्टम में घुसे उन गद्दारों की, जो देश की रोटी खाते हैं लेकिन नमक पाकिस्तान का खाते हैं।

गोपनीय जानकारियां कर रहा था लीक

जैसलमेर राजस्थान का वो इलाका, जहां सूरज तपता है, रेत उड़ती है और सरहद पर हमारे जवान अपनी जान हथेली पर लेकर खड़े रहते हैं। इसी जमीन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शकूर खान उर्फ शकुरिया, रोजगार विभाग का एक सरकारी कर्मचारी। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे पुलिस की जीप में बैठाकर जयपुर ले जाया जा गया। शकूर खान पर आरोप है कि वो पिछले कई सालों से पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। चंद रुपयों के लिए भारत की गोपनीय सूचनाएं, सीमा चौकियों की जानकारी, जवानों की तैनाती का डेटा सब कुछ पाकिस्तान भेज रहा था। सोचिए, एक सरकारी मुलाजिम, जो रोजगार विभाग में काम कर रहा था, वही देश को बेच रहा था।

विज्ञापन

पुलिस को मिले ये अहम सबूत

जांच में सामने आया है कि शकूर खान राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे साले मोहम्मद का निजी सचिव भी रह चुका है। अब सवाल यह है कि क्या उसके इस करतूतों की भनक पूर्व मंत्री को थी। क्या ये महज एक कर्मचारी का खेल है या कोई बड़ा नेटवर्क। वहीं राजनीतिक गलियारों में कितने शकूर छिपे बैठे हैं ये भी एक बड़ा सवाल है। अब तक कि जांच में पुलिस को पाकिस्तान के जासूस के तौर पर काम कर रहे शकूर खान के खिलाफ कई सबूत मिले हैं जिसमें पाकिस्तानी नंबर के साथ चैटिंग, पैसे के लेनदेन का सबूत भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ