हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चैकिंग के लिए ट्रक रोका तो कुचल गया सिपाही, हादसा या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Rajasthan Constable Accident News: राजस्थान के उदयपुर में अहमदाबाद हाईवे पर कॉन्सटेबल की दर्दनाक मौत। जावरमाइंस के सिंघटवाड़ा गांव निवासी कॉन्स्टेबल राजकुमार मीणा टीडी थाने में तैनात था। थाने के पास ही नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी पर था। अहमदाबाद हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान सामने से तेज रफ्तार को रुकवाने के प्रयास में ट्रक चालक कॉन्स्टेबल को कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर ही कांस्टेबल की मौत हो गई।

कॉन्सटेबल राजकुमार मीणा नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी पर था। कॉन्स्टेबल ने अहमदाबाद हाईवे की तरफ तेज गति से आ रहे ट्रक को रोकने के लिए ट्रक के सामने आ गया,लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका और तेज गति से ट्रक भगाकर निकालने में हादसा हो गया, ट्रक चालक कॉन्स्टेबल को कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन तब तक ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका था। मौके पर स्थित लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका और गोवर्धन थानाधिकारी अजयसिंह राव मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी ली। मृतक के शव को टीडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद फिलहाल कॉन्स्टेबल के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

हादसे के बाद सिंघटवाड़ा पूर्व सरपंच गौतम लाल मीणा, नेवा तलाई सरपंच किशन मीणा, टीड़ी सरपंच बंशीलाल मीणा, पूर्व सरपंच नारायण मीणा आदि थाने पहुंचे। सिंघटवाड़ा पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर, फरार चालक को पकड़ने में जुटी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें