राजस्थान के कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोटड़ी नहर में पलटी नाव, 4 लोग बहे

विज्ञान नगर के संजय नगर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे लोग नाव पर सवार होकर नहर में गए थे. इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और उसमें बैठे सभी लोग पानी में गिर गए.

Rajasthan Kotri Canal

नाव का संतुलन बिगड़ गया और उसमें बैठे सभी लोग पानी में गिर गए. (Photo: Social Media)

राजस्थान के कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. शहर के कोटड़ी नहर में नाग-नागिन मंदिर के पास विसर्जन के लिए गई एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई. नाव में सात लोग सवार थे. हादसे के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार लोग पानी के तेज बहाव में लापता हो गए. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ. विज्ञान नगर के संजय नगर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे लोग नाव पर सवार होकर नहर में गए थे. इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और उसमें बैठे सभी लोग पानी में गिर गए. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव की कोशिश की और तीन लोगों को बाहर निकाल लिया. हालांकि, चार लोगों का पता नहीं चल सका.

विज्ञापन

SDRF और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर नगर निगम की गोताखोर टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं. लापता लोगों को खोजने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. SDRF के करीब 15 से 17 जवानों सहित बचाव दल नहर में तलाश कर रहा है. बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए नहर में पानी की आवक भी बंद करवाई गई, ताकि बहाव कम किया जा सके.

विज्ञापन

सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि नाव में सात लोग सवार थे और विसर्जन के दौरान नाव पलट गई. तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि चार लोगों की तलाश जारी है. जिला प्रशासन और बचाव दल अभियान पर नजर बनाए हुए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ