दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सीमलिया के पास 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी, जिसमें मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं.

Kota Accident, Delhi Mumbai Expressway Accident, Tempo Traveller Accident Kota

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे की जानकारी देते मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल नीलेश जैन. Credit: PTI

Delhi Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया. यहां सीमलिया थाना इलाके के पास करीब 25 यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़ भी सकती है.

विज्ञापन

हादसे के वक्त सो रहे थे यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से रेलिंग तोड़ता हुआ सीधे नाले में जा गिरा. गिरने के बाद गाड़ी नाले की दीवार से टकराकर बुरी तरह फंस गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि गाड़ी में सवार अधिकांश यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला, क्योंकि उस समय अधिकतर लोग नींद में थे. घटना के बाद मौके पर जोरदार चीख-पुकार मच गई.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे. सूचना मिलते ही सीमलिया थाना पुलिस, एनएचएआई (NHAI) की रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. गाड़ी नाले में बुरी तरह फंसी होने के कारण राहत दल को अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में एनएचएआई ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त टेंपो ट्रैवलर को नाले से बाहर निकाला.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

रेस्क्यू टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल और एमबीएस अस्पताल रेफर किया. डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मध्य प्रदेश में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ