केजे श्रीवत्सन/जयपुर
Vidyadhar Nagar BJP Assembly Candidate Diya Kumari: चुनाव आयोग की तरफ से शेड्यूल जारी किए जाने के बाद राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। इसी बीच जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित राजसमंद की सांसद दीया कुमारी भी प्रदेश की मौजूदा सरकार पर हमलावर हुईं नजर आईं। News 24 हिंदी के साथ बात करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि यह सरकार निकम्मी है, महिला विरोधी है, भ्रष्टाचारी है और किसान विरोधी सरकार है। अगर गहलोत सरकार ने वक्त रहते काम किया होता तो वो धरातल पर नजर आता, अब क्या? अब तो हिसाब का वक्त है।
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बने भाजपा के सात सांसदों में से एक हैं दीया कुमारी
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अशोक के किले को भेदने के लिए कई विधानसभा हलकों में तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी केंद्रीय सेना के धुरंधरों यानि केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को जंग का सूत्रधार बनाया है। ऐसे ही सात सांसदाें में से एक राजसमंद की सांसद दीया कुमारी भी हैं, जिन्हें पार्टी ने जयपुर की विद्याधर नगर सीट से टिकट दिया है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद दीया कुमारी ने कहा, ‘मैं आभारी हूं प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की, जिसने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। सबकी जितनी आकांक्षाएं हैं, उन पर खरी उतरने का प्रयास करूंगी। विद्याधर नगर की जनता मेरे परिवार के सदस्य की तरह ही है। मैं जयपुर से ही हूं और जयपुर की जनता की सेवा करने का पार्टी ने मुझे मौका दिया है’।
इस दौरान विधानसभा उम्मीदवार दीया कुमारी ने कहा कि जनता के जो मुद्दे होंगे, उनका समाधान करने की हम पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अभी जिस तरह से कॉन्ग्रेस की निकम्मी, महिला विरोधी, भ्रष्टाचारी, किसान विरोधी सरकार के काम जनता के सामने हैं। जनता को ज्यादा कुछ कहने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। जनता के भीतर गुस्सा है। सब उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब ये (कॉन्ग्रेसी सत्ताधरी) जड़ से उखड़ जाएंगे। उनके एक-एक विधायक को हराया जाएगा। ‘काम किया दिल से-कांग्रेस फिर से’ यह केवल एक टैगलाइन है। 5 साल तक इन्होंने जो झूठ बोला है, उस सबका जवाब राजस्थान की जनता इनको देगी।
कॉन्ग्रेस के मिशन 156 और बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर बोलीं दीया कुमारी
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines