Rajasthan: उदयपुर जिले के सलूंबर, जयपुर जिले के सांभर एवं चितौड़गढ़ जिले के कपासन में नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके भवन निर्माण के लिए 13.50 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है। साथ ही, संचालन के लिए 63 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति भी दी है।
प्रत्येक महाविद्यालय में विभिन्न 21 नवीन पद सृजित किए जाएंगे। इन नवसृजित पदों में प्राचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला वाहक, बुक लिफ्टर के एक-एक पद, सहायक आचार्य के 7 पद तथा कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो-दो पद शामिल हैं। गहलोत की इस मंजूरी से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।
लटिया नाले पर होगा एलीवेटेड सड़क का निर्माण
सवाई माधोपुर जिले में लटिया नाले पर एलीवेटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 173.45 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से 2.71 किलोमीटर लम्बाई में 2 लेन एलीवेटेड सड़क राजबाग से गोपालजी मंदिर तक बनेगी। इससे लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2023-24 के बजट इस संबंध में घोषणा की गई थी।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines