IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड दूसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पाचं मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर को होगा दूसरा टी20 मुकाबला (PIC Credit - ANI)
India vs New Zealand 2nd T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20I मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अपनी बढ़त को आगे बढ़ाने पर होगी, जबकि मेजबान टीम को वापसी करते हुए बरबारी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं आप भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला भी इस मैदान पर खेला गया था.
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा T20I मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे.
टीवी पर कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड दूसरा T20I मैच LIVE?
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर दूसरे टी20 मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
विज्ञापन
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
🔥 RECORD-BREAKING CHASE. THE BLUE STORM IS HERE! 💙
226-run target? Check. India’s highest-ever successful chase in T20Is? Check. A 1-0 series lead? CHECK! 💥
🏏 HERO VIDA India Tour of New Zealand 📺 2nd T20I | TOMORROW | 11:30 AM onwards
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण DD फ्री डिश के जरिए DD स्पोर्ट्स पर मुफ्त में लाइव प्रसारण किया जाएगा. आप यहां फ्री में भारत-न्यूजीलैंड मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.