कौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का देकर जमीन पर गिराया, आंध्र प्रदेश में बवाल

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में पूर्व मंत्री विदादला रजनी को महिला सब-इंस्पेक्टर द्वारा कथित तौर पर धक्का देकर जमीन पर गिराए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना तब हुई जब पूर्व मंत्री ने अपनी ही पार्टी के नेता और ZPTC उम्मीदवार को घर में आने से रोके जाने पर पुलिस से सवाल किया था.

Rajani Vidadala, who is former minister vidadala rajini, Rajani Vidadala police dispute

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में पूर्व मंत्री विदादला रजनी को महिला सब-इंस्पेक्टर द्वारा कथित तौर पर धक्का देकर जमीन पर गिराए जाने का मामला सामने आया है. Credit: ANI

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राज्य की पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी (YSRCP) नेता विदादला रजनी को एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. यह पूरी घटना चिलकलूरिपेटा में पूर्व मंत्री के आवास के बाहर हुई, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा और तनाव की स्थिति पैदा हो गई. जानकारी के मुताबिक, YSRCP नेता और यड्लापाडु ZPTC के उम्मीदवार पंदुला बुल्लब्बायी पूर्व मंत्री विदादला रजनी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे. मौके पर तैनात चिलकलूरिपेटा ग्रामीण पुलिस ने उन्हें घर के अंदर जाने से रोक दिया.

विज्ञापन

जब विदादला रजनी को इस बात की खबर मिली तो वह खुद बाहर आईं और पुलिस कर्मियों से अपने पार्टी नेता को रोके जाने का कारण पूछा. बातचीत के दौरान स्थिति बहस में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी तकरार के बीच चिलकलूरिपेटा ग्रामीण थाने की महिला SI ने विदादला रजनी को धक्का दे दिया, जिससे वह संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़ीं.

विज्ञापन

‘पागल हो गई हो क्या, क्या मुझे मारना चाहती हो?’

जमीन पर गिरने के बाद विदादला रजनी का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पुलिस अधिकारी के व्यवहार पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा, “तुम्हें यहां किसने भेजा है? पागल हो गई हो क्या? क्या हमें जान से मारना चाहती हो? पिछले तीन दिनों से हमें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. अपनी सीमा में रहो, क्या एक महिला होने के नाते तुम्हें ऐसा व्यवहार शोभा देता है?” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर नुकीले पत्थरों की तरफ धकेला गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आ सकती थी.

विज्ञापन

कौन हैं विदादला रजनी?

विधादला रजनी आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं. वह राज्य की पिछली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं. उन्होंने स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है. वह चिलकलूरिपेटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी चुनी गई थीं और राज्य के तटीय जिलों में वाईएसआरसीपी की प्रमुख महिला नेताओं में गिनी जाती हैं.

बी-फॉर्म देने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के चलते पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर कई YSRCP नेताओं को घरों में नजरबंद कर रखा है. इसी बीच यड्लापाडु ZPTC उम्मीदवार को पार्टी का ‘बी-फॉर्म’सौंपने के सिलसिले में पूर्व मंत्री रजनी अपने आवास से बाहर आने की कोशिश कर रही थीं.
उन्हें रोकने के लिए मौके पर तैनात चिलकलूरिपेटा ग्रामीण थाने की महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रियंका ने कड़ा रुख अपनाया. जब विदादला रजनी ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो महिला एसआई ने उन्हें रोकने के लिए धक्का दे दिया. धक्का इतना तेज था कि पूर्व मंत्री संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिर पड़ीं.

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में तनाव

पूर्व मंत्री के साथ उनके ही घर के बाहर हुए इस व्यवहार के बाद स्थानीय समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया. कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर जुटने लगे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पार्टी का आरोप है कि सत्ताधारी गठबंधन के दबाव में पुलिस विपक्षी नेताओं को नामांकन और प्रचार से रोक रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि एक पूर्व मंत्री और महिला जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का बर्ताव पूरी तरह से अनुचित और निंदनीय है. फिलहाल चिलकलूरिपेटा में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ