Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा के सचिव ने कोर्ट में कहा था कि विधायकों ने किसी के दबाव में आकर इस्तीफे दिए हैं। उनके इस बयान के बाद सरकार को विधानसभा में और उसके बाहर लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस पार्टी के अंदर भी विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए।
भाजपा के एक सदस्य ने दिया था इस्तीफा
पायलट कैंप के विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस आलाकमान से जांच की मांग की। उन्होंने कहा (Rajasthan Politics) कि मैं नहीं जानता कि विधायकों पर इस्तीफे देने का किसका दबाव था, लेकिन अगर कोर्ट में हलफनामा दिया गया है तो यह जांच का विषय है। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के एक सदस्य ने भी इसमें इस्तीफा दिया था।
और पढ़िए –UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा
गिर सकती थी सरकार
विधायक ने कहा कि अगर स्पीकर इस्तीफे स्वीकार कर लेते तो सरकार गिर जाती। शेखावत (Rajasthan Politics) ने कहा कि जो सदस्य विधानसभा चुनकर आता है वो किसी दबाव में नहीं आता है वह अपने विवेक से काम करता है। नियमों में यहां तक प्रावधान है कि अगर दबाव, प्रलोभन हो तो कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हम लोगों पर कोई दबाव नहीं था और हम तो विधायक दल की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री के आवास पर गए थे।
इनके खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
बीजेपी ने उन सभी मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है जिन्होंने 25 सितंबर को स्पीकर के सामने पेश होकर विधायकों के इस्तीफे दिए थे। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव सौंपा है। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने और मंत्री महेश जोशी के खिलाफ रामलाल शर्मा ने विशेषाधिकार हनन को नोटिस दिया है।
और पढ़िए –Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना के खिलाफ CM खट्टर, कहा- दिवालिया हो जाएगा भारत
बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने मंत्री रामलाल जाट, अनिता भदेल ने सरकारी उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी और जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायक रफीक खान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को नोटिस दिया है।
संबंधित खबरें
जयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
52 mins agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines