मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान, बताया IPL 2027 का प्लान

Robin Uthappa: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले बड़ा फैसला किया है. फ्रेंचाइजी ने अपना नया बैटिंग कोच रॉबिन उथप्पा को बनाया है. उथप्पा ने मुंबई में शामिल होने के बाद पहला बयान फ्रेंचाइजी द्वारा जारी वीडियो में दिया है. उन्होंने अपना प्लान भी बताया है.

Robin Uthappa/ Image Source: ANI

Robin Uthappa/ Image Source: ANI

मुंबई इंडियंस के नए बैटिंग कोच रॉबिन उथप्पा का मानना है कि टीम को अगले आईपीएल सीजन में एक नई शुरुआत करनी होगी. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार अंडरडॉग के रूप में मैदान पर उतरेगी और उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने प्रशंसकों का खोया हुआ भरोसा दोबारा हासिल करने की होगी. शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने उथप्पा को अपनी कोचिंग टीम में शामिल करने का ऐलान किया. वह अब कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

साल 2008 में मुंबई का हिस्सा थे उथप्पा

उथप्पा के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ना एक खास अनुभव है. उन्होंने साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी. उस सीजन में उन्होंने 14 मुकाबलों में 35.55 की औसत से 320 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 114.69 रहा था. इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को धीरे-धीरे एक मजबूत टीम और आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल होते देखा. मुंबई अब तक पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी है.

विज्ञापन

अंडरडॉग के रूप में मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की ओर से जारी एक वीडियो में रॉबिन उथप्पा ने अपनी नई जिम्मेदारी और टीम की मौजूदा स्थिति पर बात की. उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी को एक बार फिर प्रशंसकों का विश्वास जीतने की जरूरत है. उनके मुताबिक, टीम अगले सीजन में अंडरडॉग के तौर पर शुरुआत करेगी और यह सफर उसके लिए एक नए दौर की शुरुआत जैसा होगा.

विज्ञापन

उथप्पा ने कहा, “आज हम फिर उसी स्थिति में खड़े हैं, जहां हमें अपने प्रशंसकों का भरोसा दोबारा हासिल करना है. हम अंडरडॉग के रूप में उतरेंगे. यह एक पूरा चक्र रहा है और हम फिर वहीं पहुंच गए हैं, जहां से हमने शुरुआत की थी. मेरे हिसाब से यह अच्छी बात है.”

विज्ञापन

मुंबई के साथ शुरू किया था खेल का सफर, अब कोचिंग की पारी भी यहीं से

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने पुराने जुड़ाव को भी याद किया. उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने इस टीम को प्रशंसकों का विश्वास जीतते हुए चैंपियन बनने और लगातार सफलता हासिल करने तक का सफर तय करते देखा है.

उथप्पा ने कहा कि वह लंबे समय तक मुंबई के लिए खेलना चाहते थे, लेकिन अब इस फ्रेंचाइजी के साथ कोचिंग की नई पारी शुरू करके बेहद खुश हैं. उन्होंने इस मौके को अपनी किस्मत से जुड़ा हुआ बताया. दिलचस्प बात यह है कि उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी और अब उनके कोचिंग करियर का आगाज भी इसी टीम से होने जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ