सबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ 4th T20I Records: भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ एक साल में 2 हजार से भी अधिक रन बनाने के अलावा कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं

IND vs NZ/ Image Source: ANI

IND vs NZ/ Image Source: ANI

IND vs NZ 4th T20I Records: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 87 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की बल्लेबाजी भी बुरी तरह लड़खड़ा गई. इस हार ने पांच मैचों की सीरीज में भारत की लगातार जीत का सिलसिला तो रोका ही, साथ ही कई ऐसे आंकड़े भी सामने आए जिन्हें भारतीय टीम याद नहीं रखना चाहेगी. मुकाबले के दौरान भारत के नाम चार बड़े अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हुए.

विज्ञापन

रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी टी20 हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन से मिली हार भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त है. इस मामले में भारत का सबसे खराब रिकॉर्ड इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ बना था. नॉटिंघम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को 125 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में भारत का 10 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा

इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम का न्यूजीलैंड की धरती पर मेजबान टीम के खिलाफ लगातार 10 मैचों में अजेय रहने का सिलसिला जारी था. साल 2020 से 2026 के बीच भारत ने कीवी टीम के खिलाफ उसके घर में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था.

एक साल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2075 रन लुटाए

भारतीय गेंदबाजों के लिए साल 2026 न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी महंगा साबित हुआ है. इस कैलेंडर ईयर में टीम इंडिया के गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों के सामने 2075 रन खर्च कर चुके हैं. किसी एक साल में एक ही विपक्षी टीम के खिलाफ इतने रन देना भारतीय गेंदबाजी के लिए चिंता का विषय है.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया.

इससे पहले भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 इंटरनेशनल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था. इंग्लिश टीम ने 257/3 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाकर इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रन की विस्फोटक पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ