'संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार', वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अमित शाह की चुनौती!

केंद्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोप संसद में साबित करने की चुनौती भी दी.

AMIT SHAH.jpg (2)

अमित शाह ने विपक्ष पर चुनावी हार के बाद चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप लगाया. (Photo: ANI)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव में कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इन आरोपों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी कभी इसके लिए सहमत नहीं होंगे. अमित शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में चर्चा करने के बजाय सड़कों पर प्रदर्शन और हंगामा करना चाहता है. केंद्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोप संसद में साबित करने की चुनौती भी दी.

विज्ञापन

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर सवाल

गौरतलब है कि एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विपक्ष लगातार आंदोलन कर रहा है. 1 नवंबर को भी इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में एक रैली का आयोजन करने जा रहा है. विपक्ष के आरोपों के बीच अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

हालांकि, अमित शाह के मुताबिक राहुल गांधी संसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करेंगे, बल्कि सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है और विपक्ष का उद्देश्य इस मुद्दे पर चर्चा करना नहीं, बल्कि राजनीतिक माहौल बनाना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ