जयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी

जयपुर के MMS अस्पताल थाना पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी की ओर से की गई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है.

Jaipur News

जयपुर में घर की नौकरानी ने 13 लाख के कीमती जेवर चुरा लिए. (Photo: News24)

जयपुर के MMS अस्पताल थाना पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी की ओर से की गई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने प्रेमी के कहने पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 13 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं. मामले में आरोपी के प्रेमी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

घर से लाखों रुपये के जेवरात गायब

पुलिस के अनुसार, गंगवा पार्क निवासी 53 वर्षीय किशन ने 24 अगस्त 2026 को एसएमएस अस्पताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिवादी ने बताया कि 12 मई से 4 अगस्त 2026 के बीच उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने कथित तौर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, हीरे की दो चूड़ियां, सोने की छह चूड़ियां, श्रीनाथजी का सोने का पेंडेंट, 10 से 12 सोने की अंगूठियां, चांदी के कुछ सामान और सोने की घड़ी चोरी हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

विज्ञापन

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने नौकरानी के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच के लिए गठित टीम के कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल शांतीलाल ने सोनम सैनी से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान वारदात में उसकी कथित संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सोनम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की निवासी है.

13 लाख के जेवरात बरामद, प्रेमी की तलाश

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सोने की चूड़ियां, एक हीरे का हार और एक सोने की अंगूठी बरामद की है. बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने इस मामले में सोनम सैनी (20) पुत्री रूपचंद सैनी को गिरफ्तार किया है. वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के उमरी कला क्षेत्र के गांव नसीरपुर, पोस्ट पाठंगी की निवासी है.

विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच की. कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, श्री सूरजमल, हेड कांस्टेबल हरिमोह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल शांतीलाल और महिला कांस्टेबल मीरा शामिल रहे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने प्रेमी के कहने पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. मामले में उसके प्रेमी की भूमिका की जांच की जा रही है और उसकी तलाश जारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ