Asian Champions Trophy के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक

Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को जापान को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक (PIC Credit - X)

Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है. पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया ने शुक्रवार को जापान को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इससे पहले भारत ने बांग्लादेश और चीन को हराया था. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत की जीत के हीरो अभिषेक नैन रहे, जिन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल दागे. अभिषेक अलावा, कप्तान हरमप्रीत सिंह और विष्णुकांत सिंह ने 1-1 गोल किए. वहीं, जापान की ओर से शोता यामादा ने एकमात्र गोल किया.

विज्ञापन

पहले हाफ में जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर

इस मुकाबले की शुरुआत में जापान ने आक्रामक खेल दिखाया और दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया. हालांकि, केन नागायोशी इस मौके को गोल में नहीं बदल सके. इसके बाद 11वें मिनट में अभिषेक नैन ने शानदार गोल कर भारत को बढ़त दिला दी. हार्दिक सिंह ने सुखजीत सिंह को पास दिया, जिन्होंने गेंद अभिषेक तक पहुंचाई. अभिषेक ने बेहतरीन करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया. यह उनके करियर का 150वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी था.

विज्ञापन

हालांकि, जापानी टीम ने जल्द ही मुकाबले में वापसी कर ली. 15वें मिनट में शोता यामादा ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया. इसके बाद दोनों टीमों ने मजबूत डिफेंस दिखाया और पहले हाफ तक स्कोर बराबर रहा. इसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला जारी रहा. दूसरे और तीसरे क्वार्टर में किसी भी टीम ने कोई गोल नहीं किया और स्कोर 1-1 ही रहा.

चौथे क्वार्टर में भारत ने दागे 3 गोल

हालांकि, चौथे और आखिरी क्वार्टर में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए 3 गोल दागे और जापान को बैकफुट पर धकेल दिया. चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और पूरी तरह मैच पर अपना दबदबा बना लिया. 47वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल करके भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई. इसके चार मिनट बाद (51वें मिनट में) अभिषेक नैन ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया. वहीं, 56वें मिनट में विष्णुकांत सिंह ने हरमनप्रीत के शानदार एरियल पास को गोल में बदलकर भारत की जीत 4-1 से पक्की कर दी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2028 के फाइनल को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला!

मलेशिया से होगा भारत का अगला मुकाबला

जापान को 4-1 से रौंदने से पहले भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0 और दूसरे मुकाबले में चीन को 5-2 से हराया था. लगातार तीन जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला रविवार को मलेशिया से होगा. गौरतलब है कि हाल ही में हुए आइची-नागोया एशियन गेम्स में भी भारत ने मलेशिया को 5-1 से मात दी थी. वहीं, जापान की टीम अपने अगले मुकाबले में चीन से भिड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ