श्रेयस अय्यर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, बने एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

IND vs NZ: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 11 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली. इस मैच में भले ही टीम इंडिया को हार मिली हो, लेकिन श्रेयस ने इस छोटी पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर बने एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय कप्तान (PIC Credit - ANI)

IND vs NZ, Shreyas Iyer: लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 87 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली. भले ही श्रेयस अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन इस छोटी पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा. इस पारी के दम पर श्रेयस अब एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित ने साल 2022 में भारतीय कप्तान के तौर पर 29 मैचों में 24.29 के औसत से 656 रन बनाए थे. वहीं, श्रेयस साल 2026 में अब तक खेले 25 मैचों में 31.71 की औसत से 666 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले हैं.

इसी के साथ श्रेयस एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 कप्तानों की लिस्ट में 9वें नंबर पर आ गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने साल 2021 में कुल 939 रन बनाए थे.

विज्ञापन

एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

  • श्रेयस अय्यर – 666 रन (साल 2026)
  • रोहित शर्मा – 656 रन (साल 2022)
  • सूर्यकुमार यादव – 484 रन (साल 2026)
  • विराट कोहली – 466 रन (साल 2019)
  • रोहित शर्मा – 378 रन (साल 2024)

ये भी पढ़ें- सबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड

अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली 9वीं हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में मिली हार उनके नेतृत्व में भारत की 9वीं हार रही. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच गंवाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में सूर्यकुमार से आगे निकल गए हैं.

विज्ञापन

हालांकि, भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है, लेकिन चौथे मुकाबले में मिली करारी हार ने अय्यर की कप्तानी के सामने कुछ सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. अब उनकी नजर 1 नवंबर को होने वाले सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का अंत करने की होगी.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2028 के फाइनल को लेकर आया बड़ा अपटेड, मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ