रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में 78वें सेना दिवस परेड ‘शौर्य संध्या’ में हिस्सा लिया. इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने उपमुख्यमंत्रियों और सीनियर बीजेपी नेताओं के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया.
इस दौरान कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मुझे मौजूदा वैश्विक हालात समझाने की जरूरत नहीं है?… युद्ध अब सिर्फ आमने-सामने की गोलीबारी तक सीमित नहीं रहा. आधुनिक युद्ध कई तरह का हो गया है. साइबर, अंतरिक्ष, ड्रोन, यहां तक कि टीवी, अखबार और मोबाइल फोन – ये सभी अब युद्ध के मैदान का हिस्सा बन गए हैं. कुछ महीने पहले ही ऑपरेशन सिंदूर हुआ था. जिस तरह से आपने बदलते युद्ध के मैदान के हालात के हिसाब से खुद को अपग्रेड किया, वह अपने आप में अनोखा है. यह सिर्फ एक मिलिट्री ऑपरेशन नहीं था, यह देश का अपनी सेना पर भरोसे का सबूत था.’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य संध्या में कहा, ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. जब तक आतंकवाद खत्म होकर शांति पूरी तरह स्थापित नहीं हो जाती यह जारी रहेगा. सैनिक के लिए युद्ध यज्ञशाला होती है.
उन्होंने कहा कि सोचना होगा हमारे लिए सर्वस्व कुर्बान करने वालों के लिए क्या किया. ऑपरेशन सिंदूर में देश ने अपने स्वभाव परिचय दिया है. यह सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि साहस के प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा. निस्वार्थ भाव से खुद को समर्पित करने वाले वीरों को नमन करता हूं. आज उनके कारण ही भारत सुरक्षित है. राजस्थान के वीरों ने देश के लिए रक्त देकर अद्भुद पुरुषार्थ का परिचय दिया है. यहां की विरासत मिलिट्री स्ट्रेटर्जी का पोषण करती आई है.
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
5 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines