हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में सबसे दिलचस्प सीट, कांग्रेस और बीएसपी ने एक ही आदमी को दिया टिकट

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की तिजारा विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इस सीट से अलवर से बीजेपी सांसद बाबा बालकनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के इमरान खान से होगा।

विज्ञापन
राजस्थान में सबसे दिलचस्प सीट, कांग्रेस और बीएसपी ने एक ही आदमी को दिया टिकट।

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 56 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। मजेदार बात यह है कि अलवर जिले की तिजारा से कांग्रेस ने इमरान खान को टिकट दिया है। इसी सीट पर इमरन का खान को बसपा पहले ही टिकट दे चुकी थी लेकिन ऐनवक्त पर कांग्रेस ने भी इमरान को टिकट देकर चौंका दिया है। माना जा रहा है कि बसपा के इसकी आज भनक लग गई थी। शायद यही वजह है बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने इमरान खान के टिकट पर पुर्नविचार करने की बात कही है। कांग्रेस की चौथी लिस्ट में तिजारा से सांसद बालकनाथ के सामने इमरान खान ताल ठोकेंगे।

तिजारा सीट पर क्यों टिकी हैं सबकी नजरें
राजस्थान की तिजारा विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इस सीट से अलवर से बीजेपी सांसद बाबा बालकनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के इमरान खान से होगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को तिजारा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने आएंगे। इसके साथ ही बाबा बालकनाथ 1 नवंबर को ही नामांकन दाखिल करेंगे। यहां के सियासी जानकारों का कहना है कि इमरान खान के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। तिजारा विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। लेकिन इस बार बागी कांग्रेस का नुकसान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट ने सारा पायलट से लिया तलाक, चुनावी हलफनामे में खुलासा

विज्ञापन

कांग्रेस की चौथी सूची में जोशी और धारीवाल का नाम नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के समय सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के पार्टी के फैसले के खिलाफ जाने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का नाम चौथी लिस्ट में भी नहीं। संभावना जताई जा रही थी कि इस सूची में दोनों नेताओं को टिकट मिल सकता है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर दोनों के नामों को होल्ड कर दिया है।

राजस्थान में कांग्रेस ने इन 8 विधायकों के काटे टिकट
1. गंगानगर – राजकुमार गौड़
2. तिजारा – दुर्रू मियां (बसपा के संदीप यादव को भी मौका नहीं)
3. अलवर (राजगढ़) – जौहरी लाल मीणा
4. कठूमर – बाबूलाल बैरवा
5. बसेड़ी – खिलाड़ी लाल बैरवा
6. बिलाड़ा – हीराराम मेघवाल
7. सांगोद – भरत सिंह कुंदनपुर
8. हिंडौन – भरौसी लाल यादव

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP को बड़ा झटका, वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक यूनुस खान जॉइन करेंगे कांग्रेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola