राजस्थान में BJP को बड़ा झटका, वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक यूनुस खान जॉइन करेंगे कांग्रेस

Yunus Khan BJP Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक और पूर्व परिवहन मंत्री यूनुस खान कांग्रेस जॉइन करने जा रहे हैं।

rajasthan election 2023: Vasundhara Raje supporter BJP Leader Yunus Khan left BJP

rajasthan election 2023: Vasundhara Raje supporter BJP Leader Yunus Khan left BJP

विज्ञापन

Yunus Khan BJP Rajasthan Election 2023: के जे श्रीवत्सन, कुमार गौरव: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई हैं। बीजेपी की लिस्ट में कई नेताओं के नाम नदारद होने के बाद घमासान मचा हुआ है। अब खबर है कि वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक और पूर्व परिवहन मंत्री यूनुस खान कांग्रेस जॉइन करने जा रहे हैं। वह इसके लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

उनके साथ बीजेपी के कई बड़े नेता हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा उन्हें कांग्रेस जॉइन कराएंगे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में यूनुस खान टोंक से सचिन पायलट के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। यूनुस खान का पार्टी छोड़ना बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित होगा। वह बीजेपी के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थे। डीडवाना से भाजपा ने दो बार ही जीत दर्ज की है और दोनों ही बार ये जीत यूनुस खान के नाम रही थी।

विज्ञापन

कोर ग्रुप की बैठक

इस बीच राजस्थान बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शुरू हो गई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह चुनाव प्रभारी कुलदीप विश्नोई, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मंत्री गजेंद्र शेखावत, कैलाश चौधरी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मौजूद रहे।

भरतपुर सांसद रंजीता कोली को बनाया जा सकता है उम्मीदवार

कहा जा रहा है कि इस बैठक में बचे हुए 76 नामों पर चर्चा हो रही है। इससे पहले प्रह्लाद जोशी के घर पर करीब साढ़े चार घंटे तक बैठक चली थी। सूत्रों की मानें, तो बीजेपी की तीसरी लिस्ट में चार से पांच सांसदों को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। एक केंद्रीय मंत्री को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि भरतपुर सांसद रंजीता कोली को विधानसभा चुनावों में मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं दौसा से सांसद जसकौर मीणा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ