(रिपोर्ट: श्रीवत्सन, जयपुर)
‘नकली कॉल असली डर’ और अमेरिका से लेकर जयपुर तक फैला मल्टी-मिलियन डॉलर फ्रॉड का जाल. जयपुर पुलिस ने ऐसी ठगी का भंडाफोड़ किया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. ये धोखेबाज Amazon-Apple के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को लूट रहे थे और पैसा? वो सीधा गिरोह के फर्जी अकाउंट्स में और फिर क्रिप्टो के रास्ते भारत में पहुंचा रहे थे.
पुलिस की गिरफ्त में आए ये वही साइबर ठग है जो जयपुर में बैठे-बैठे अमेरिकन्स से ठगी कर रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर की मालवीय नगर और प्रतापनगर की दो इमारतों में ये करोड़ो की ठगी का खेल करीब 10 महीने से चल रहा था.
जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक साथ छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने 49 पुरुष और 11 महिलाओं समेत कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया. इन सभी लोगों के सामने 57 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप चल रहे थे और अमेरिका में बैठे बेखबर लोग इस फ्रॉड से बेखबर थे. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की मानें तो ये गिरोह खुद को Amazon Customer Support, कभी Apple Service Center बताकर ठगी करता था.
मामले की जांच में सामने आया है कि इंटरनेट पर गूगल सर्च में यह गिरोह फर्जी कस्टमर केयर नंबर ऊपर चढ़ा देता था. अमेरिकी नागरिक जब तकनीकी मदद या रिफंड के लिए कॉल करते थे तो फोन उठाते थे इनके डायलर और अगले ही पल कॉल पहुंच जाती थी गिरोह के क्लोजर्स के पास. यही क्लोजर्स खुद को ‘मैं बैंक से बोल रहा हूँ’ ‘मैं अमेरिकी सरकार से बोल रहा हूँ’ कहकर पीड़ितों का भरोसा जीत लेते थे और फिर शुरू होता था खेल- पीड़ितों के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल करना और ‘आपका खाता हैक हो गया है’ ‘नया खाता खोलिए’ कहकर उन्हीं से पैसा गिरोह के फर्जी खातों में ट्रांसफर करवाना. कई मामलों में तो आरोपियों ने FBI, IRS और अमेरिकी अदालतों के फर्जी नोटिस और वारंट भेजकर लोगों को डराया भी.
पुलिस को जांच में पता चला कि कॉलिंग सिस्टम बेहद एडवांस्ड था. वे EYEBEAM और VICI जैसी क्लाउड कॉलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते थे. जिससे लोकेशन का पता लगाना लगभग नामुमकिन होता है. हर सिस्टम VPN पर चलता था. डेटा-क्लाउड पर और पैसा- पहले फर्जी खातों में, फिर क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर भारत वापस. पुलिस ने इस पूरे कॉल सेंटर गैंग पर BNS, IT Act और दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत केस दर्ज कर दिए हैं.
अब सिस्टम और डिवाइस की फॉरेंसिक जांच होगी. पुलिस का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन अभी और खुल सकते हैं.
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
22 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines