Winter Tips: भारी कंबल को धोए बिना कैसे करें साफ? बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

सर्दियां आने से पहले घरों में रखे कंबल और रजाई फिर से बाहर निकलने लगते हैं. कई महीनों तक बंद रहने की वजह से इनमें धूल के साथ सीलन और अजीब गंध भी आ सकती है. ऐसे में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से इस बदबू को दूर कर सकेंगे.

How To Clean Heavy Blanket Without Washing
1 / 6
बिना धोए कैसे लंबे समय से रखें कंबल-रजाई से बदबू दूर करें? (Image: AI)

सर्दियां अब करीब है, जिसे लेकर घरों में तैयारियां भी शुरू होने लगी है. इन तैयारियों में लंबे समय से रखे कंबल और रजाई को साफ से धोना भी शामिल है, ताकि उनमें से बदबू न आए. हम आपको इस स्टोरी में ऐसे टिप्स देंगे, जिनके इस्तेमाल से आपको धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कंबल-रजाई की बदबू भी दूर हो जाएगी.  

विज्ञापन

धूप और हवा से करें शुरुआत

धूप और हवा से करें शुरुआत2 / 6

कंबल या रजाई को सबसे पहले अच्छी तरह झाड़कर उसमें जमा धूल निकालें. इसके बाद इसे ऐसी जगह फैलाएं जहां पर्याप्त धूप और हवा पहुंच सके. लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से बंद रहने की वजह से आई नमी और गंध काफी हद तक कम हो सकती है और कंबल पहले की तुलना में थोड़ा साफ हो सकेगा.

विज्ञापन

3-4 दिन धूप दिखाना फायदेमंद

3-4 दिन धूप दिखाना फायदेमंद3 / 6

सिर्फ एक दिन कंबल को धूप में रखना काफी नहीं होगा, बल्कि, इसे तीन से चार दिन तक नियमित रूप से धूप दिखाना बेहतर रहेगा. हर दिन इसे झाड़कर अलग तरीके से फैलाएं, ताकि हवा और धूप इसके अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच सके.

ज्यादा बदबू हो तो बेकिंग सोडा आजमाएं

ज्यादा बदबू हो तो बेकिंग सोडा आजमाएं4 / 6

अगर कंबल या रजाई से सीलन की गंध आसानी से नहीं जा रही है तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा में एसेंशियल ऑयल के मिलाकर पेस्ट तैयार करें और जहां-जहां से ज्यााद बदबू आ रही है, उस हिस्से पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में ब्रश आदि से साफ कर लें.

विज्ञापन

सफेद सिरके का हल्का स्प्रे

सफेद सिरके का हल्का स्प्रे5 / 6

कंबल की बदबू कम करने के लिए सफेद सिरके और पानी का घोल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में लेकर स्प्रे बोतल में भरें. अब कंबल पर इसका बहुत हल्का छिड़काव करें और उसे हवा में अच्छी तरह सूखने दें.

स्प्रे के बाद धूप में जरूर रखें

स्प्रे के बाद धूप में जरूर रखें6 / 6

सिरके के घोल का इस्तेमाल करने के बाद कंबल को तुरंत मोड़कर अलमारी में न रखें, बल्कि इसे अच्छी तरह हवा लगने दें और करीब एक दिन धूप में रखें. इससे कंबल में बची नमी और गंध कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, अगर कंबल-रजाई काफी सालों से नहीं धुला है या फिर बदबू बहुत ज्यादा है, तो एक बार उसे अच्छे से धो लें. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: बार-बार धोने पर भी थर्मस से आती है बदबू? यहां जानिए साफ करने का आसान तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन