IND vs WI: तीसरे T20I में भी वैभव सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल, बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी!

IND vs WI, 3rd T20I Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठ सकते हैं. आइए 4 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें शायद तीसरे T20I में बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

vaibhav sooryavanshi naman dhir shreyas iyer

तीसरे T20I मैच में कुछ बड़े खिलाड़ी बेंच पर बैठ सकते हैं (Image: ANI)

IND vs WI, 3rd T20I Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. इससे पहले एशियन गेम्स में वह टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में उन्हें बाहर बैठना पड़ रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में तीसरा T20I मैच होना है. दूसरे T20I में संजू सैमसन की धमाकेदार पारी के बाद इस मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी की जगह बनना मुश्किल नजर आ रहा है. उनके अलावा भी कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्हें तीसरे T20I में बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

किन खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में जगह बनना मुश्किल?

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी का खेलना बेहद मुश्किल है. संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उनके पास अपनी जगह बचाए रखने के लिए दूसरे T20I में आखिरी मौका था. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसी के दम पर टीम बड़ा स्कोर बना पाई और अब संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर करने का कोई मतलब नहीं है. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाएगी.

विज्ञापन

कुलदीप यादव का प्रदर्शन पिछले दो मैचों में बढ़िया रहा है और वह वरुण चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर हैं. इसी वजह से रवि बिश्नोई की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाएगी और उन्हें भी बाहर बैठना पड़ सकता है. युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को टीम मैनेजमेंट ने प्रिंस यादव से पहले प्लेइंग 11 में मौका दिया और पिछले दो मैचों में उन्होंने निराश नहीं किया. इसी वजह से प्रिंस को भी अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

नमन धीर को पिछले दो मैचों में मौका मिला और उन्होंने निराश नहीं किया है. हालांकि, इंदौर का मैदान छोटा है और पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है, जिस वजह से स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाना आसान होगा. इसी कारण नमन को बेंच पर बैठाया जा सकता है और नीतीश कुमार रेड्डी को खेलने का मौका मिल सकता है.

तीसरे T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.

विज्ञापन

बेंच: वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, नमन धीर और प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ