हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महंगाई राहत कैम्प: चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार, अब तक 5.81 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी

विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: महंगाई राहत कैम्प कामयाबी का इतिहास रच रहे हैं। राहतों का सिलसिला हर दिन सफलता के नए सोपान अर्जित कर रहा है। कैम्पों में मिल रही महंगाई से राहत की गारंटी को लेकर आमजन का उत्साह बरकरार है।

शुक्रवार शाम तक 1.27 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों के माध्यम से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि 5.81 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

विभिन्न योजनाओं में हुआ इतना पंजीयन

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.01 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वहीं, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 44.38 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 74.34 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 8.39 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 82.71 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

विज्ञापन

कामधेनु बीमा योजना में 73 लाख से अधिक ने कराया पंजीयन

जबकिए मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 50.72 लाख, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.97 लाख, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 41.37 लाख एवं मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 73.43 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola