Jhalawar News: हवाई पट्टी पर अव्यवस्थाएं देख बिफरी पूर्व सीएम वसुंधरा, बोलीं- 'क्या हाल बना रखा है, इसका कुछ करते क्यों नहीं?'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्टः पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय हवाई पट्टी की अव्यवस्थाओं को देख कर नाराज हो गई। उन्होंने कलेक्टर भारती दीक्षित से कहा कि ये क्या हाल बना रखा है, इसका कुछ करते क्यों नहीं?
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रविवार को सांचौर से झालावाड़ आईं थी, इस दौरान वे हेलिकॉप्टर से उतरते ही सीधी हवाई पट्टी के लाउंज में पहुँची जहां धूल जमी हुई थी। वीआईपी लाउंज भी बेहद गंदा था। उसका गेट ही टूट कर अलग रखा हुआ था। यात्रियों के लिए बनी सुविधायें भी ख़राब थी। उनके दरवाज़े टूटे हुए थे। पेंट्री में भी धूल जमा थी। लाउंज के शीशे टूटे हुए थे।
इतना ही नहीं लाउंज के सभी एसी भी ख़राब थे। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। यह सब देख श्रीमती राजे नाराज़ हो गई। कलेक्टर ने उन्हें बताया कि यह हवाई पट्टी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है।कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें।
गौरतलब है कि झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पर कई हवाई अड्डों से लंबा 3300 मीटर लम्बा रन वे बन रहा है। सिर्फ़ डामर की एक लहर होना बाक़ी है। इसके बाद यहाँ बड़े विमान भी उतर सकेंगे। सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी बड़े से बड़े हवाई अड्डे के लिए 3300 मीटर का रन वे पर्याप्त है। जो यहां मौजूद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: