हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jaipur News: एससी-एसटी महापंचायत में गहलोत के मंत्रियों ने छोड़ा मंच, जानें इसकी वजह

विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर के मानसरोवर ग्राउंड में रविवार को एससी-एसटी की महापंचायत का आयोजन किया गया। महांपचायत में एससी-एसटी समुदाय के मंत्री और विधायक भी बड़ी संख्या में जुटे। इस दौरान मंत्रियों के बोलने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

बीच में टोकने से नाराज हुए मंत्री

महापंचायत में राजस्थान सरकार में आपदा और राहत मंत्री गोविंद मेघवाल, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली समेत कई विधायक मौजूद रहे। इस दौरान केबिनेट मंत्री गोविंद मेघवाल ने अपना भाषण शुरू किया तो आयोजकों ने उन्हें दो मिनट में ही भाषण समाप्त करने को कहा। बीच में टोकने पर मेघवाल के मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि जब बात ही पूरी नहीं रख सकते तो फिर मतलब ही क्या है।

आयोजकों द्वारा बीच में टोकने से नाराज मंत्री मंच से नीचे उतरे और कार्यक्रम छोड़कर चले गए। मेघवाल के महापंचायत छोड़ने के बाद मंत्री ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली भी महापंचायत बीच में छोड़कर बिना भाषण दिए चले गए। मंत्रियों के मंच छोड़ते ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन

भारत बंद के दौरान दर्ज किए मुकदमे वापस ले सरकार

कार्यक्रम के दौरान जीएल वर्मा ने कहा कि 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान एससी-एसटी के लोगों पर 322 एफआईआर दर्ज हुई थी। सरकार ने मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ।

बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले एससी-एसटी ने पेंडिंग मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। महापंचायत में दलित और आदिवासी समुदाय के नेताओं ने मांगों का समाधान नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि दलित और आदिवासियों के वोट सबको चाहिए, लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता है।

विज्ञापन

(Xanax)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola