Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को जाट महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस महाकुंभ में जाट समाज के बड़े नेता शामिल हुए। आयोजन में जाट समाज के नेता सीएम बनाने की मांग उठी। जाट समाज के अध्यक्ष राजाराम मील ने सरकारें समाज को कम आंकने लगी थीं। इसलिए उन्हें ये ताकत दिखाई है।
राजाराम बोले- सरकारें जाटों को कमतर आंकनें लग गईं
राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव से पहले जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण को 27 फीसदी की मांग अब सियासी मुद्दा बन गया है। राजाराम मील ने महाकुंभ में कहा कि सरकारें जाटाें की ताकत को कमतर आंकने लग गईं इसलिए ताकत और एकजुटता दिखाने के लिए हमने महाकुंभ का आयोजन करवाया।
एक जमाना था कि केंद्र और राज्य में जाट समाज के बड़े-बड़े ताकतवर मंत्री हुआ करते थे। आज हालत यह है कि केंद्र में केवल 2 राज्य मंत्री हैं।
https://twitter.com/DrSatishPoonia/status/1632371403361222656?cxt=HHwWgIDQ7ZDJrKctAAAA
चौधरी के कारण बाड़मेर में बाजरा अनुसंधान केंद्र
महाकुंभ में गुढामालानी हेमाराम चौधरी ने कहा कि समाज के लोग सब पार्टियों में हैं अभी केंद्र में कैलाश चौधरी कृषि राज्यमंत्री हैं, पूरे देश में केवल एक बाजरा अनुसंधान केंद्र है जो बाड़मेर के गुढामालानी में है। वे इस पद पर हैं तब तो बाजरा अनुसंधान केंद्र मिल गया कैलाश हमारी पार्टी के नहीं हैं, लेकिन किसानों की अगर कोई भलाई का काम करता है उसकी हमें तारीफ करनी चाहिए।
पूनिया बोले- समय की नजाकत को समझिए
सतीश पूनिया ने कहा- मैं भी चूरू जिले के छोटे से किसान के घर में पैदा हुआ। पिछले 35 वर्षों से राजनीति में हूं। मेरी मां, मेरे परिवार ने मुझे संस्कार दिए। मैं भी स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हूं, मैंने वह सब देखा है जो एक गरीब व्यक्ति देखता है। दुख देखा, अपमान देखा, तिरस्कार देखा, विरोध देखा, संघर्ष देखा।
सतीश पूनिया ने कहा कि जो जाट गांव में सामाजिक सद्भाव के लिए जाना जाता था, वही हमारा चरित्र और हमारी ताकत भी है। इसलिए छत्तीस कौम जो पंचायती राज चुनावाें में आपके पीछे खड़ी होती थी, उसमें फूट पैदा करने की कोशिश हुई है। समय की इस नजाकत को समझिएए बुद्धि कौशल का इस्तेमाल करिए।
डूडी बोले- जाट का बेटा मुख्यमंत्री बनना चाहिए
https://twitter.com/RameshwarDudi/status/1632574773380390919?cxt=HHwWjoDRyemGiagtAAAA
महाकुंभ में कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने जाट सीएम की मांग उठाई। रामेश्वर डूडी ने कहा- अभी नबंर वन सीट की बात हो रही थी। नंबर वन की सीट कौनसी है? नंबर वन की सीट मुख्यमंत्री की है। राजनीति के लोगों को यह बोलते हुए डर भी लगता है। रामेश्वर डूडी को डर नहीं लगता। आज मैं मांग करता हूं कि राजस्थान का आने वाला मुख्यमंत्री किसान का बेटा, जाट का बेटा होना चाहिए।
जाटों ने दिखाई सामाजिक एकता
जाट महाकुंभ को सामाजिक एकता दिखाने का मंच भी माना जा रहा है। बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियों से जुड़े जाट नेता पहुंचे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीएम वसुंधरा राजे के पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ ही राजस्थान सरकार के सभी जाट मंत्री और कांग्रेस बीजेपी के जाट विधायक भी इस सम्मेलन में पहुंचे हैं। मंत्री हेमाराम चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह ओला, रामलाल जाट, लालचंद कटारिया भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines