Jaipur News: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रदेश के उद्यमियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत कोटा जिले की दीगोद तहसील निवासी गुंजन शातिलाल ने उद्योग स्थापित कर प्लास्टिक के कचरे से निजात दिलाने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।
जिला उद्योग केंद्र में किया आवेदन
राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना की जानकारी मिलने पर गुंजन शांतिलाल माखेसाणा ने आवेदन तैयार कर जिला उद्योग केंद्र में आवेदन किया। इसके बाद वित्तीय संस्थानों के माध्यम से उनको ऋण उपलब्ध कराया गया। इसके बाद गुंजन ने कोटा जिले तथा आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर उससे प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स बनाने का काम शुरू किया। इससे भूमि पर बढ रहे प्लास्टिक प्रदूषण से भी निजात पाई जा सकेगी।
गुंजन शांतिलाल ने दीगोद उपखण्ड में ईकाई स्थापित की है। इस इकाई की स्थापना के लिए विभाग की ओर से 20 दिसंबर, 2021 को 75 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया। इसके बाद पहली किश्त के रूप में 21 जुलाई, 2022 को 45 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई।
10 लोगों को दे रहे रोजगार
मैसर्स गुंजन शांतिलाल की इकाई ने अप्रैल, 2022 में औद्योगिक ईकाई के रूप में काम करना शुरू कर दिया। आज लगभग 10 व्यक्ति इस इकाई में काम कर रहे हैं। इस उद्योग से न केवल पर्यावरण में सुधार हो रहा है बल्कि यहां काम करने वले लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है।
गुंजन शांतिलाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि यह योजना राज्य में नए उद्योगों को स्थापित करने वालों के लिए एक वरदान है जिससे एक आम आदमी भी उद्योगपति बनने का सपना साकार कर सकता है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत देय ब्याज पर त्रैमासिक रूप से ब्याज अनुदान कार्यालय के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines