पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। कई ड्रोन को भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया है। राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया है और ड्रोन गतिविधि की खबरें सामने आ रही हैं। स्थिति को लेकर राजस्थान सीएम ने बड़ी बैठक की है पढ़ें राजस्थान की स्थिति से जुड़ी ताजा अपडेट।
बाड़मेर और पोखरण में अलर्ट
राजस्थान के बाड़मेर में रेल अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही परमाणु नगरी के नाम से मशहूर पोखरण पर भी ड्रोन से हमले की कोशिश की गई, जिसे सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। पोखरण में स्थित आर्मी स्टेशन को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की गई थी।
दो ड्रोन मार गिराए
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से आधे घंटे में दो बार ड्रोन हमले किए गए। पहला हमला रात करीब 8:28 बजे और दूसरा 9:02 बजे हुआ। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने दोनों ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
जोधपुर और श्रीगंगानगर में पूरी तरह से ब्लैकआउट
वहीं, जोधपुर में तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट के आदेश जारी किए गए हैं, जिसे जिला प्रशासन ने लागू किया है। श्रीगंगानगर में भी पूरी तरह से अंधेरा कर दिया गया है। यहां रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जो जहां है, उसे वहीं पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं। 10: 45 पर मिले अपडेट के मुताबिक, श्रीगंगानगर में ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया गया है। ब्लैकआउट खत्म कर दिया गया है।
सीएम की बड़ी बैठक
इससे पहले, पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात और 8 मई की रात को राजस्थान में 5 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने हवा में ही नष्ट कर दिया।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines