अजमेर में पति ने की पत्नी की हत्या, लाश को बोरी में बंद कर लगाया ठिकाने, इलाके में फैली सनसनी
Edited By Nirmal Pareek

Edited By Nirmal Pareek

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत द्वारका नगर गली नंबर 4 चौरसिया वास में घेरलू झगड़ा होने पर हैवान पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बता दें यह हैवान पति यही नहीं रुका, पहले तो हत्या की और फिर उसको बोरे में बंद करके स्कूटी पर शव को रखकर फरार हो गया। जब पड़ोसियों को इसका शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मिली जानकारी के मुताबिक अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में आज सुबह पति पत्नी का हुआ झगड़ा हुआ था। इस हत्या के बाद पत्नी को बोरे में बंद कर एक्टिवा पर शव लेकर पति फरार हो गया। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। इसके बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: