'बाहर आओ देख लूंगा...' डूंगरपुर में बैठक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, BAP और BJP सांसदों के बीच तीखी बहस

राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान दो भाजपा सासंदों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. जानकारी के अनुसार, ये बहस तू-तू-मैं-मैं और धमकी तक पहुंच गई.

DUNGARPUR NEWS
विज्ञापन

राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान दो भाजपा सासंदों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. जानकारी के अनुसार, ये बहस तू-तू-मैं-मैं और धमकी तक पहुंच गई.

बैठक में बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत और उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत के बीच बहत हुई. वहीं, आसपुर से BAP विधायक उमेश डामोर ने भाजपा सांसद मन्नालाल रावत को लड़ाई करनी हो तो बाहर आ जाओ, मैदान में खुलकर लड़ो कहकह धमकाया.

विज्ञापन

इस दौरान माहौल इतना ज्यादा गरमा गया कि इस झगड़े के बीच में सुरक्षाकर्मियों को भी आना पड़ा और बीच-बचाव करना पड़ा और बैठक 15 मिनट तक रुकी रही.

ये बैठक जिला परिषद के ईडीपी सभागार में सोमवार सुबह आयोजित की गई थी. दिशा समिति की अध्यक्षता बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत कर रहे थे. बैठक शुरू होते ही राजकुमार रोत ने एजेंड़े से हटकर राज्य सरकार से जुड़े मुद्दे उठाए. जिस पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने ऐतराज जताया और कहा कि बैठक में सिर्फ केंद्र सरकार कीयोजनाओं की समीक्षा ही होती है, राज्य के मुद्दे यहां नहीं उठाए जा सकेत हैं.

इस पर रोत ने जवाब दिया कि वे अध्यक्ष थे और क्षेत्र की जनता से जुड़ी हर समस्या पर चर्चा का अधिकार है. इस दौरान उन्होंने रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सिर्फ बैठक का माहौल खराब करने आए हैं.

विज्ञापन

15 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बहस बढ़ने पर मन्नालाल रावत ने खुद को “धमकाया जाने वाला निर्वाचित जनप्रतिनिधि” बताया. इसी दौरान आसपुर विधायक उमेश डामोर बहस में कूद पड़े और रावत से उलझ गए. डामोर ने रावत को धमकाते हुए कहा – “लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ, मैदान में आओ खुलके.”

करीब 15 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षाकर्मी और अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव किया. अधिकारियों और सदस्यों की मशक्कत के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और बैठक फिर शुरू हो सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ