Constable Rapes Woman: राजस्थान के दौसा में एक पुलिस कांस्टेबल ने 30 साल की महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची भीड़ ने कांस्टेबल की बाधंकर पिटाई की। घटना मंगलवार शाम को बसवा थाना क्षेत्र के बांदीकुई में हुई
उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की लापरवाही से आरोपी कांस्टेबल फरार हो गया। लापरवाही के आरोप में बसवा पुलिस स्टेशन के SHO रामनिवासी मीना को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि घटनास्थल पर सीनियर अधिकारी के जाने के बाद मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी कांस्टेबल फरार हो गया।
एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान 30 साल के महेश गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात जब महिला अकेली थी तो गुर्जर उसके घर में जबरदस्ती घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के दौरान महिला का पति और सास एक रिश्तेदार के घर किसी समारोह में गए थे।
ये भी पढ़ें: कोटा में कैसे रुकेंगी सुसाइड? सीएम गहलोत ने मीटिंग के बाद लिया ये फैसला
महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
बांदीकुई सर्कल अधिकारी ईश्वर सिंह ने कहा कि जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी महेश गुर्जर ने खुद को पुलिस में होने का धौंस दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, महिला की चीख सुनकर उसके पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और महेश गुर्जर को पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी को खाट से बांध दिया और उसकी पिटाई की।
घटना की सूचना मिलने के बाद बसवा थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और गुर्जर को मेडिकल जांच के लिए ले गई। सर्कल अधिकारी ईश्वर सिंह ने कहा कि बाद में बसवा पुलिस स्टेशन के SHO ने आरोपी को वहां से जाने दिया। घटना के एक दिन बाद यानी बुधवार सुबह महिला का पति और सास उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: अलवर में Mob Lynching: लकड़ी काटने गए तीन युवकों को भीड़ ने जमकर पीटा, एक की मौत
दौसा एसपी ने एसएचओ को लापरवाही के आरोप में किया सस्पेंड
सर्कल अधिकारी ने कहा कि बसवा थाने के प्रभारी रामनिवास मीना ने अपने सीनियर अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित नहीं किया था। उन्होंने कहा कि घटना का संज्ञान लेते हुए और मीना को लापरवाही और प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए दौसा एसपी वंदिता राणा ने गुरुवार को उन्हें निलंबित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, उसे गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines