Alwar News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शुक्रवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गूंदपुर व सालपुर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान वे प्रशासन गांवों के संग अभियान कैंप में भी पहुंचे। मंत्री ने कैंपों का निरीक्षण करने के बाद लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए।
जनहित में निरंतर काम कर रही सरकार
जूली ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश भर में आमजन को बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु महंगाई राहत कैम्प आयोजित कर रही है। साथ ही प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के माध्यम से आमजन के जरूरी कार्यों को इन कैम्पों में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में जनहित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आमजन को जागरूक कर इन राहत कैम्पों के तहत प्रमुख दस योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर लाभान्वित करें।
देश में पहली बार हो रहा ऐसा प्रयोग
उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति दस योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसी भी महंगाई राहत कैम्प में कहीं भी रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उन्होंने कहा कि बचत, राहत, बढ़त व सुशासन को साकार करते हुए राज्य सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनता की जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार का एक सकारात्मक प्रयोग है जो देश में पहली बार मुख्यमंत्री गहलोत ने किया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines