उदयपुर: कहते हैं करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के साथ साथ घर में सुख समृद्धि की कामना को लेकर करती है उदयपुर में एक ऐसा भी उदाहरण देखने को मिला जब एक ही पति की लंबी उम्र के लिए सौतन के साथ सुहागिन दोनो पत्नियों ने व्रत रखा वो भी उसी उत्साह और उमंग के साथ उदयपुर सासंद अर्जुन लाल मीणा की दोनों पत्नियो ने करवा चौथ का व्रत निर्जला रहकर पूरा किया।
अभी पढ़ें – मिशन राजस्थान: बीजेपी निकालेगी जनाक्रोश यात्रा, पार्टी ने ज्वाइनिंग कमेटी भी बनाई
आपको बता दे कि उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा की दो पत्नियां है और दोनों साथ ही रहती है। एक का नाम राजकुमारी मीणा है जो एक अध्यापिका है वही दूसरी मीना, जो एक गृहणी है। राजकुमारी और मीना दोनों बहनें भी है। आज करवा चौथ के अवसर पर दोनों ने कथा सुनी व चांद निकलने पर अपने पति सांसद अर्जुन मीणा को परम्परा अनुसार तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और आरती के बाद दोनों ने छलनी से अपने चांद रूपी पति मीणा के दर्शन किये।
सांसद मीणा ने कहा की हर साल दोनों पत्नियां व्रत करती है इनकी वजह से ही मैं लम्बी बीमारी से ठीक होकर पुनः घर आया हूं, हम सभी खुश है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सांसद अर्जुनलाल मीणा अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मना रहे हैं।
बता दें कि अर्जुनलाल मीणा राजस्थान के उन 25 भाजपा सांसदों में शामिल थे, जिन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने संसद में भेजा था। इससे पहले साल 2014 के आम चुनाव में भी वह सांसद चुने जा चुके हैं।
राजस्थान की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से एम कॉम, बीएड और एलएलबी कर चुके अर्जुनलाल मीणा साल 2003 से 2008 तक विधायक भी रह चुके हैं। इसके बाद बीजेपी नेता ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उदयपुर से सांसद चुने गए और दोबारा 2019 में भी मीणा ने फतह हासिल की।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
9 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
9 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
9 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines