रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, मंदिर समिति को किया 5 करोड़ का दान
Edited By Amit Kasana

मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
Edited By Amit Kasana

मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
Uttarakhand: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गुरुवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गीता पाठ पूजा में भाग लिया।
जानकारी के मुताबिक उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने विजिट के दौरान पांच करोड़ रुपए बद्री-केदार मंदिर समिति को दान में दिए हैं। इससे मंदिर और जनकल्याण के काम किए जाएंगे। बता दें कि बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समित्ति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुकेश अंबानी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इसके बाद वह केदानाथ धाम गए। दोनों धामों में उन्होंने पूजा अर्चना की।
#WATCH | Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani visited Badrinath Dham and Kedarnath Dham today. He performed puja at both temples. The industrialist donated Rs 5 crores to The Badri-Kedar Temple Committee (BKTC) pic.twitter.com/DTrX4eCPvv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 13, 2022
मंदिर समिति ने इस दौरान भगवान बद्री विशाल के शृंगार में प्रयोग में लाई जाने वाली तुलसी की माला मुकेश अंबानी को भेंट स्वरूप दी। बद्रीनाथ मंदिर के सभा मंडल में पहुंचने के बाद मुकेश अंबानी ने आम श्रद्धालु की भांति भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और मंदिर के गर्भगृह में कुछ देर ध्यान लगाया। भगवान बद्री विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है। इसलिए हर साल वह भगवान बद्री विशाल के दर्शन करना नहीं भूलते हैं।

मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
दोनों जगहों पर भारी पुलिस बदल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व मंदिर समिति के सदस्य उनके साथ थे। मंदिर परिसर में वह पैदल मार्ग से गए।
इस दौरान रास्ते में भारी संख्या में पुलिस बल व उनके निजी सुरक्षा गार्ड उनके साथ दिखे। उन्हें देखने के लिए मंदिर को जाने वाले गलियारे की तरफ लोगों की भीड़ भी दिखी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: