पंजाब में नगर निगम और नगर परिषदों का कब होगा चुनाव? सामने आई तारीख

Punjab Municipal Corporation Election Date : पंजाब में कब नगर निगम और नगर परिषद का चुनाव होगा? इसे लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अगले महीने के अंत तक चुनाव करा लिए जाएंगे।

Voting

गुजरात में नगर निगम चुनाव का ऐलान।

विज्ञापन

Punjab Municipal Corporation Election Date : पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों की तारीख सामने आ गई है। इसे लेकर पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के 5 नगर निगमों के आम चुनाव और 4 नगर निगमों के उपचुनाव दिसंबर के अंत तक कराए जाएंगे।

पंजाब में कुल 9 नगर निगमों के चुनाव कराए जाने हैं, जिसमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा में आम चुनाव और बठिंडा, बरनाला, होशियारपुर, अबोहर में उपचुनाव होने हैं। साथ ही 44 नगर परिषदों में आम चुनाव और 43 नगर परिषदों में उप चुनाव होंगे। इस तरह 9 नगर निगमों और 87 नगर परिषदों में अगले महीने के अंत तक चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन

HC ने जारी किया था अवमानना का आदेश

आपको बता दें कि पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अवमानना का आदेश जारी किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव होने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन

सरकार ने HC में दाखिल किया जवाब

विज्ञापन

इससे पहले HC ने 6 नवंबर को आदेश दिया था कि राज्य सरकार 15 दिनों में चुनाव से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करे। इसके बाद सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि पंजाब में 25 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और 8 हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इसी के तहत सरकार ने शुक्रवार को नगर निगम और परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ