Punjab के इन रेलवे स्‍टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा, लगाई जा रही ATVM मशीनें

ATM New Machine Installed At Railway Station: रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) लेने की सुविधा के लिए 4 नई एटीवीएम मशीन लगाई गई है।

ATM New Machine Installed At Railway Station

ATM New Machine Installed At Railway Station

विज्ञापन

ATM New Machine Installed At Railway Station: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों की सुविधाओं का भी ख्याल रख रही है। इसी के तहत प्रदेश के अंदर लोगों को आने-जाने के समय टिकट लेने के लिए कई बार मशक्कत करनी पड़ती है।

चाहे वो बस टिकट हो या रेलवे टिकट ही क्यों न हो, इसके समाधान के लिए भी भगवंत मान सरकार काम कर रही है। इसी में सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यात्रियों के रश को देखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है।

विज्ञापन

पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) लेने की सुविधा के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) मशीन लगाई जा रही है। ऐसी ही 4 मशीन लुधियाना के स्टेशन पर लगाई गई है। यात्रियों की बढ़ती भिड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

जानकारी देते सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यात्रियों को टिकट लेने कोई दिक्कत न आए और ज्यादा भिड़ भी नहीं लगे इस कारण ये फैसला लिया गया है।

जालंधर समेत इन स्टेशनों पर लगेगी मशीनें

वहीं, लुधियान के बाद जल्द ही जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फिरोजपुर कैंट, ढंडारी कलां, फगवाड़ा, ब्यास, अमृतसर, पठानकोट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, शहीद कप्तान तुषार महाजन, माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर भी नई एटीवीएम मशीन लगाई जाएंगी।

विज्ञापन

टिकट लेना होगा आसान

एटीवीएम मशीन से अनारक्षित टिकट खरीदना बहुत ही आसान है। रेलयात्री को रेलवे काऊंटर से अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और खुले पैसों की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

बनवाना होगा स्मार्ट कार्ड

सैनी ने कहा कि टिकट खरीदने के लिए रेलयात्री ATVM सहायक से संपर्क करें अथवा अपना स्मार्ट कार्ड बुकिंग काऊंटर से बनाए अथवा QR कोड स्कैन करके भी सरल तरीके से डिजिटल भुगतान कर अपनी यात्रा टिकट ले सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे करेगी काम

एटीवीएम से टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले यात्री को जिस स्टेशन की टिकट खरीदनी है, उस स्टेशन को मैप या उसका नाम लिखकर भी चुन सकते हैं। स्टेशन चुनने के बाद यात्री को ट्रेन के जिस क्लास में सफर करना है, उस क्लास को चुनना होगा। इसके बाद टिकट का किराया भुगतान करना होगा।

इसके बाद मशीन से प्रिंटेड टिकट निकलकर बाहर आ जाएगी। इस मशीन के की ओर से यात्री मासिक सीजन टिकट (एम.एस.टी.) का नवीनीकरण तथा प्लेटफार्म टिकट भी ले सकते हैं। रेलयात्री टिकट का वास्तविक मूल्य का भुगतान कर सुगमतापूर्वक अपनी टिकट ले सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ