Domestic Flights From Ludhiana To NCR, लुधियाना: पंजाब के लोगों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) आने-जाने को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। बुधवार को लुधियाना के साहनेवाल हवाई अड्डे (Sahnewal Airport) से हिंडन के लिए अप और डाउन की घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। 2 साल से बंद इन सेवाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि पहले तीन महीने के लिए इस हवाई यात्रा का किराया सिर्फ 999 रुपए होगा।
-
साहनेवाल हवाई अड्डे से 3 साल का अनुबंध खत्म हो जाने के बाद 31 अगस्त 2020 को बंद कर दी गई थी घरेलू उड़ानें
गौरतलब है कि साहनेवाल हवाई अड्डे पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए पूर्व की प्रदेश सरकार का 3 साल का अनुबंध था। यह कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद 31 अगस्त 2020 को यहां घरेलू उड़ानें बंद कर दी गई थी। कई मंचों पर यह मसला उठाया गया, जिनमें से एक प्रयास राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा का भी है। अरोड़ा ने 16 अगस्त 2023 को MOCA के सचिव राजीव बंसल को पत्र लिखा था। इसी के फलस्वरूप बुधवार को सुबह 9:25 बजे दिल्ली के हिंडन हवाई अड्डे से उड़ी पहली फ्लाइट ने सुबह 10:50 बजे साहनेवाल हवाई अड्डे पर लैंड किया। यहां से वापसी की उड़ान को रवाना करने के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन सेवाओं का आपैचारिक उद्घाटन किया। यह उड़ान सुबह 11:10 बजे रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे हिंडन पहुंची।
अगले महीने 5 दिन की बजाय पूरे सप्ताह हो जाएंगी उड़ान नियमित
मुख्यमंत्री ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के कड़े प्रयासों के परिणामस्वरूप औद्योगिक महानगर लुधियाना और आसपास के लोगों के लिए बड़ी राहत है। यहां मेसर्स बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा फ्लाई बिग एयरलाइंस के नाम से सेवाएं शुरुआत में सप्ताह में पांच दिन के लिए शुरू की जा रही हैं। बाद में अगले महीने से इन उड़ानों को पूरे सप्ताह के लिए नियमित कर दिया जाएगा। इस फ्लाइट से लुधियाना से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचने में 90 मिनट लगेंगे।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एयरलाइन ने प्रारंभिक उपहार के रूप में अपनी उड़ानें शुरू होने के बाद पहले तीन महीने के लिए प्रति टिकट 999 रुपए की पेशकश की है। लुधियाना से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) तक का यह हवाई सफर बस से भी सस्ता होना अपने आप में बड़ी बात है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य राज्य के लोगों के लिए सुरक्षित, सस्ती और आरामदायक हवाई यात्रा सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों को देश के अन्य हिस्सों से आवागमन में बड़ी सुविधा होगी, जिससे व्यापार, व्यवसाय एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर चूंकि अब तक कोई सीधी उड़ान नहीं थी, इसलिए पंजाब से राष्ट्रीय राजधानी तक सड़क मार्ग से यात्रा करने में लोगों खासकर उद्योगपतियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उन्हें अनावश्यक परेशानी हुई, बल्कि उनका समय, पैसा और ऊर्जा भी बर्बाद हुई।
दुनियाभर के प्रमुख उद्यमी लेंगे पंजाब आने में रुचि
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उड़ान शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी और दुनियाभर के प्रमुख उद्यमी राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश करने में रुचि लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा और पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में पहचानने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने याद दिलाया कि लुधियाना हवाई अड्डा बहुत पुराना है, जो 1965 से संचालित हो रहा है और 1982 में यहां से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हुई। भगवंत सिंह मान ने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी (RCS) के तहत मैसर्स एलायंस एयर ने 2 सितंबर 2017 को वाणिज्यिक उड़ान शुरू की जो 9 अप्रैल 2021 तक जारी रही।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
5 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines