एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान, 2 हफ्ते में कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट

National Human Rights Commission: 13 अक्तूबर को पंजाब के मानसा जिले में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का मर्डर हो गया है, जिसको लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. अब इस हत्या में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है.

Parwinder Singh Jhota Insta @parvinder5308

परविंदर सिंह झोटा को फेसबुक लाइव के दौरान मर्डर किया गया (Photo-Instagram/@parvinder5308)

Parwinder Singh Jhota Murder: नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने पंजाब के मानसा जिले में ड्रग्स-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का संज्ञान लिया है. कमीशन ने मेंबर प्रियंका कानूनगो की अध्यक्षता वाली बेंच के जरिए अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करें और दो हफ्ते के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (ATR) मांगें. कमीशन इस रिपोर्ट की जांच करेगा ताकि शिकायत में लगाए गए आरोपों पर की गई कार्रवाई का आकलन किया जा सके.

विज्ञापन

फेसबुक लाइव के दौरान मारी गोली

मंगलवार सुबह सिंथेटिक ड्रग्स की संदिग्ध बिक्री को लेकर एक दवा की दुकान के मालिक अश्वनी कुमार का सामना करते समय झोटा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना एक्टिविस्ट द्वारा रिकॉर्ड किए गए फेसबुक लाइव सेशन के दौरान कैमरे में कैद हो गई. फुटेज के मुताबिक कुमार ने गोली चलाने से पहले कथित तौर पर झोटा को बंदूक से धमकाया था. झोटा के साथी को भी गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया. आरोपी कथित तौर पर घटनास्थल से भाग गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

झोटा लंबे समय से मानसा में ड्रग्स एब्यूज के खिलाफ अभियान चला रहे थे. वो अक्सर उन लोगों का सामना करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करते थे जिन पर उन्हें ड्रग्स की बिक्री में शामिल होने का शक होता था. अपनी मौत से कुछ दिन पहले, उन्होंने सीबीआई से इलाके में मेडिकल स्टोर के जरिए सिंथेटिक ड्रग्स की कथित बिक्री की जांच करने की अपील की थी.

विज्ञापन

विपक्ष ने पंजाब सरकार को घेरा

इस हत्या के बाद कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी सहित विपक्षी दलों ने आलोचना की और सीएम भगवंत मान की लीडरशिप वाली आम आदमी पार्टी सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए. कांग्रेस नेता परगट सिंह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शोक व्यक्त किया और सरकार के ड्रग्स-विरोधी अभियान की आलोचना की. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी ड्रग्स तस्करी का विरोध करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. AAP सांसद मलविंदर सिंह कांग ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और भरोसा जताया कि पंजाब पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करेगी.

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

मानसा पुलिस ने एक बयान में कहा कि जांच चल रही है और भरोसा दिलाया कि आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मानसा पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मानसा पुलिस आरोपी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने और पूरे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिटेड है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ