Punjab News: एक महिला विदेश से भारत पहुंची है। ब्राजील से आई इस महिला ने पंजाब के लुधियाना पहुंचकर एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का नाम साइनारा है। जिसने आरोप लगाया है कि लुधियाना निवासी अमनदीप कुलदीप सिंह उससे शादी कर चुका है। वह अपनी 4 साल की बेटी को लेने पहुंची है। साइनारा ने लुधियाना प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। प्रशासन से बेटी की कस्टडी की मांग की है। साइनारा ने बताया कि अमनदीप सिंह ने उसे धोखा दिया है। अब उसका पति भारत में एक महिला के साथ अवैध रिश्ते में रह रहा है। साजिश में उसके ससुराल के लोग भी शामिल हैं। जो उसे घर में नहीं घुसने दे रहे। न ही बेटी से मिलने दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:आवाज बदलकर बुलाता, जंगल में ले जाता; रेप कर भगा देता…क्या है मैजिक वॉइस ऐप? जिसका फायदा उठाता था ये शख्स
साइनारा के मुताबिक वो 2018 में अमनदीप सिंह से दुबई में मिली थी। दोनों गहरे दोस्त बन गए थे। बाद में दोनों में प्यार हो गया। इस दौरान 2019 में वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद 2020 में बेटी बेला पैदा हुई। उसके पास सबूत के तौर पर शादी के सभी दस्तावेज हैं। साइनारा ने बताया कि पिछले दो साल से वह अपने ससुराल लुधियाना में रह रही थी। इसके बाद जरूरी काम के लिए विदेश चली गई।
विदेश में पता लगा पति का अफेयर
वहां उसे पता लगा कि अमनदीप का किसी और से अफेयर चल रहा है। जिसके बाद वापस लौटी तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। 12 अगस्त को लुधियाना आने पर पति ने घर के अंदर आने से मना कर दिया। बेटी बेला से मिलने की इच्छा उसने जताई। लेकिन ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाल दिया। साइनारा ने बताया कि वह घंटों तक मिन्नतें करती रही। लेकिन किसी को रहम नहीं आया। अब वह एक होटल में रुकी हुई है। वह अपनी बेटी की कस्टडी मांग रही है। लुधियाना प्रशासन और कोर्ट के भी मामला संज्ञान में है। Punjab पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत केस फाइल करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें:जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम
यह भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, भागलपुर सामूहिक हत्याकांड में और क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
4 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines