'ठाकरे ब्रांड को खत्म करने की कोशिश करेंगे तो BJP भी नहीं बचेगी', मनसे से गठबंधन पर क्या बोले उद्धव?

Uddhav Thackeray On MNS Alliance : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज ठाकरे की मनसे के साथ अलायंस करने को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने बीजेपी और शिंदे गुट पर भी हमला बोला।

Uddhav Thackeray on BJP Ramnavami remarks

उद्धव ठाकरे। (File Photo)

विज्ञापन

Uddhav Thackeray On MNS Alliance : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर ठाकरे ब्रांड को खत्म करने की कोशिश करेंगे तो बीजेपी भी नहीं बचेगी। उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे की पार्टी मनसे से गठबंधन पर भी बड़ा बयान दिया है।

मनसे से गठबंधन को लेकर शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य की जनता जो चाहती है, वही होगा, लेकिन हम देखेंगे कि यह कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट की सेना नहीं चाहती कि मराठी पार्टियां एकजुट हों। अगर आप ठाकरे ब्रांड को खत्म करने का प्रयास करेंगे तो हम भाजपा को ही खत्म कर देंगे।

विज्ञापन

मराठी-हिंदी भाषियों के बीच विभाजन पैदा करना चाहती है BJP : उद्धव ठाकरे

उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदी को किसी भी कीमत पर थोपने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बीजेपी निकाय चुनावों से पहले मराठी और हिंदी भाषियों के बीच विभाजन पैदा करना चाहती है। उन्होंने यह बयान गुरुवार को शिवसेना (UBT) के 59वें स्थापना दिवस समारोह में दिया था।

विज्ञापन

आपको बता दें कि शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट की सेनाएं एक ही दिन अपना-अपना स्थापना दिवस मनाती हैं। मुंबई के षड्मुखानंद सभागार में उद्धव ठाकरे गुट की ओर से स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। साथ ही निकाय चुनाव से पहले उद्धव-राज ठाकरे की पार्टियों के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ