SBI के अधिकारी को मारा थप्पड़, मराठी भाषा पर मचा बवाल! शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के वर्कर ने पीटा

Marathi Language Controversy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में मराठी भाषा पर विवाद छिड़ा तो थप्पड़ गूंज गया। शिवसेना UBT के वर्कर ने बैंक अधिकारी को थप्पड़ मारा है, क्योंकि अधिकारी ने मराठी भाषा और मराठियों को लेकर विवादित बयान दे दिया था। पढ़ें पवन मराठे की ये रिपोर्ट…

Marathi Language Controversy | Dhule Maharashtra | SBI

स्टेट बैंक की ब्रांच में हंगामा करते शिवसेना उद्धव गुट के वर्कर्स।

विज्ञापन

Marathi Language Controversy: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठी अस्मिता को लेकर विवाद गरमा गया है। इस बार बवाल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में हुआ है। धुले जिले की देवपुर शाखा में बैंक के अधिकारी पर मराठी भाषा और एक महिला शिक्षिका का अपमान करने का आरोप लगा है। मामला इतना बढ़ा कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के कार्यकर्ता बैंक में पहुंच गए और उन्होंने एक अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों पक्षों पर पुलिस में केस दर्ज हो चुका है।

वहीं आरोप है कि बैंक मैनेजर ने विवादित बयान दिया था कि तुम मराठी लोग ऐसे ही होते हो। मामला 4 जून की शाम का है। एक महिला शिक्षिका गोल्ड लोन की किस्त भरने देवपुर SBI शाखा पहुंचीं। आरोप है कि बैंक मैनेजर अतुल राजेंद्र कुमार गांधी ने उनसे मराठी में बात करने से इनकार करते हुए कहा कि मुझे मराठी नहीं आती, हिंदी में बात करो। तुम मराठी लोग कभी भी चले आते हो!शिक्षिका का यह आरोप है कि अधिकारी ने उन्हें गुजराती में अपशब्द कहे। मराठी भाषा का अपमान किया।

विज्ञापन

शिवसेना UBT के थप्पड़ का वीडियो वायरल

घटना से आहत शिक्षिका ने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेताओं से संपर्क किया। सोमवार को स्थानीय नेता धीरज पाटिल की अगुवाई में शिवसैनिक बैंक पहुंचे। तब तक मुख्य आरोपी मैनेजर अतुल गांधी वहां से फरार हो चुका था। गुस्साए शिवसैनिकों ने मौजूद अधिकारी सदाशिव अजगे से जवाब-तलब किया और इसी दौरान एक शिवसेना पदाधिकारी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं शिवसेना नेता धीरज पाटील का बयान भी सामने आया मराठी भाषा का अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसने अपमान किया है, उससे जवाब लेना हमारा हक है।

क्रॉस एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

देवपुर पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई है। महिला शिक्षिका की शिकायत पर 2 बैंक अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जबकि बैंक अधिकारियों की ओर से भी शिवसेना कार्यकर्ताओं पर हमला करने और धमकाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच प्राथमिकता पर है।

विज्ञापन

चुनाव से पहले ‘मराठी अस्मिता’ की सियासत!

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जल्द ही ग्राम पंचायत और नगर निगम चुनाव होने हैं। ऐसे में ‘मराठी भाषा और अस्मिता’ को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। इस मुद्दे को पहले मनसे ने उठाया और अब शिवसेना (उद्धव गुट) भी इसे लेकर फ्रंटफुट पर आ गई है। इससे पहले भी महाराष्ट्र में ‘मराठी बनाम गैर मराठी’ का मुद्दा कई बार गरमा चुका है। कुछ मामले तो कोर्ट तक भी पहुंचे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ