12 साल का सन्नाटा टूटा… ‘रील स्टार’ निकला कातिल, अपहरण से हत्या तक की खौफनाक कहानी बेनकाब

मुंबई के पास ठाणे में 12 साल पुराना मर्डर मिस्ट्री केस सुलझा. डोंबिवली से लापता करण बागुल की हत्या का खुलासा, ‘रील स्टार’ बना आरोपी गिरफ्तार. जमीन विवाद में अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई. पढ़िए ठाणे से वसंत चौहान की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-05-01T154513.039
विज्ञापन

मुंबई से सटे ठाणे की जमीन से एक ऐसा राज बाहर आया है, जिसने 12 साल तक दफन रहकर अब सनसनी फैला दी है. एक गुमशुदगी, जो वक्त के साथ फाइलों में धूल खा रही थी, अब एक साजिशन कत्ल की कहानी बनकर सामने आई है. इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला चेहरा, सोशल मीडिया पर ‘रील स्टार’ बनकर पहचान बटोरने वाला शख्स, जो असल जिंदगी में एक बेरहम कातिल निकला.

साल 2014, डोंबिवली के दावडी इलाके से 23 वर्षीय करण बागुल अचानक लापता हो जाता है. परिवार की बेचैनी, पुलिस में शिकायत, तलाश की कोशिशें, सब कुछ होता है, लेकिन नतीजा सिफर. वक्त गुजरता गया, उम्मीदें टूटती गईं और मामला ठंडे बस्ते में चला गया. लेकिन सच कभी मरता नहीं.

विज्ञापन

हाल ही में क्राइम ब्रांच के हाथ एक ऐसी कड़ी लगी, जिसने इस सन्नाटे को तोड़ दिया. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने जो बताया, उसने इस केस को एक झटके में पलट दिया. सामने आया कि यह कोई साधारण गुमशुदगी नहीं, बल्कि जमीन के सौदे में पैसों के विवाद से उपजी एक सुनियोजित हत्या थी. एक ऐसी साजिश, जिसमें लालच ने इंसानियत का गला घोंट दिया.

4 अक्टूबर 2014, यह वह दिन था जब करण की जिंदगी खत्म कर दी गई. उसे अगवा कर दावडी के एक ऑफिस में ले जाया गया. वहां जो हुआ, वह रूह कंपा देने वाला था. लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर लगातार वार, बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं. कुछ ही पलों में एक जिंदा इंसान लाश में तब्दील हो गया.

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, असली खौफनाक अध्याय तो इसके बाद शुरू हुआ. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की ठानी. शव को कार में डालकर मुरबाड के बारवी डैम के पास घने जंगल में फेंक दिया गया, इस उम्मीद में कि यह राज हमेशा के लिए दफन हो जाएगा. उस वक्त मिले एक अज्ञात शव की फाइल अब दोबारा खोली गई, और सच सामने आ गया,वह शव करण बागुल का ही था.

विज्ञापन

12 साल बाद, एक गुमनाम लाश को नाम मिला, और एक परिवार को अपने सवालों का जवाब. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है. अदालत ने सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जहां उनसे और गहराई से पूछताछ की जा रही है. जांच अधिकारी के मुताबिक, यह केस तकनीकी सबूतों और गुप्त सूचनाओं के दम पर सुलझाया गया है. लेकिन कहानी अभी अधूरी है. पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था. क्या यह सिर्फ तीन लोगों का खेल था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क छिपा है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ