shocking! दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में लिव इन पार्टनर की हत्या का चौंकाने वाला मामला, बेड के नीचे छिपाई थी लाश
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Palghar Crime News: दिल्ली के बाद महाराष्ट्र के पालघर में लिव इन पार्टनर की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद उसकी लाश को बेड के नीचे छिपा दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि 37 साल की एक महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के शव को किराए वाले मकान में बेड के नीचे छिपा दिया। आरोपी की पहचान हार्दिक शाह, जबकि मृतका की शिनाख्त मेघा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश की लेकिन रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हार्दिक बेरोजगार था जबकि पेशे से नर्स मेघा घर का खर्च उठाती थी। पुलिस ने कहा कि घर खर्च को लेकर हार्दिक और मेघा के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसके चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
मेघा की हत्या करने के बाद हार्दिक ने घर का कुछ सामान बेच दिया और पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस को जब हत्या और आरोपी के भागने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का लोकेशन निकाला और उसे मध्य प्रदेश के नागदा जिले से गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़िए –Delhi To Jaipur: दिल्ली और जयपुर के बीच कम हुई दूरी! अब 5 नहीं, सिर्फ 3:30 घंटे में पहुंचे पिंकसिटी
पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच की एक टीम आरोपी को हिरासत में लेने के लिए जा रही है। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे हार्दिक और मेघा पिछले छह महीने से साथ रह रहे थे। करीब एक माह पहले वे किराए के मकान में रहने चले गए थे। पुलिस ने कहा कि उनके पड़ोसियों ने भी उनके अक्सर झगड़े की शिकायत की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: